मुस्लिम महिला ने किया प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर, छेड़खानी का भी लगाया आरोप जांच शुरू – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुस्लिम महिला ने किया प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर, छेड़खानी का भी लगाया आरोप जांच शुरू

झारखंड के जमशेदपुर में एक मुस्लिम महिला ने प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर किया है। महिला ने मोहम्मदनगर निवासी असगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। असगर पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने मामले से एसएसपी से भी शिकायत की है। हालांकि अभी जांच की जा रही है इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

23 Dec 2023

घाटशिला/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के महुलबेड़ा की मुस्लिम महिला ने प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर करते हुए मोहम्मदनगर निवासी असगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप के अनुसार, प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर होते ही आरोपित मुस्लिम महिला से छेड़खानी करते हुए धमकी देने लगा। महिला ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व प्रतिबंधित मांस बेचने की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत पर मुसाबनी थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप की भी जांच की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रतिबंधित मांस बेचने के जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर, महिला ने प्रतिबंधित मांस बेचने जाने के मामले को लेकर फोटो और वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। महिला ने मामले से एसएसपी से भी शिकायत की है। आरोप है कि असगर क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री कर रहा है। उसके साथ कई लोग इस धंधे में जुड़े हुए है। यह धंधा एक झोपड़ी से संचालित हो रहा है।