पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, जामताड़ा का मामला, हत्या-आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही पुलिस – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, जामताड़ा का मामला, हत्या-आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही पुलिस

झारखंड के जामतारा में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने युवक की लाश को अलकसिया के पेड़ में फांसी के फंदा से लटका हुआ बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि युवक की हत्या कर यहां शव पेड़ से लटका दिया गया है।

23 Dec 2023

जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के सहरपूरा पंचायत के जोड़भीठा गांव के बोनपाड़ा जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश ग्रामीणों ने सुबह देखी, जिसके बाद ग्रामीणों ने जामताड़ा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर जामताड़ा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने युवक की लाश को अलकसिया के पेड़ में फांसी के फंदा से लटका हुआ बरामद किया है।

अज्ञात युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला

मौके पर पुलिस ने कहा कि एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया है। यह हत्या है या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुट गई है। युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वहीं सहरपुरा पंचायत के मुखिया पति परेश मुर्मू ने बताया कि जोड़भीठा गांव से एक ग्रामीण ने फोन कर शव मिलने की सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर यहां पहुंचे हैं। मृत युवक कहां का है, यह अभी पता नही चल पाया है। मौके पर पुलिस पहुंची है, मामले की जांच की जा रही है। साथ स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि युवक की हत्या कर यहां शव पेड़ से लटका दिया गया है।