ग्वालियर में गोबर गणेश को विराजने से बढ़ेगी समृद्धि – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ग्वालियर में गोबर गणेश को विराजने से बढ़ेगी समृद्धि

22 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन भक्तों द्वारा अपने घरों में गणेशजी को विराजमान कराया जाएगा। इस बार सराफा बाजार में नागर परिवार द्वारा गाय के गोबर की गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। यह सभी प्रतिमाएं विशुद्ध रूप से जैविक पदार्थों से बनाई जा रही हैं। इसमें गोंद, गाय का गोबर इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं शास्त्रों में बताया गया है कि गाय के गोबर में लक्ष्मीजी का वास होता है। इसलिए मान्यता है कि गोबर के गणेशजी को घर में विराजमान करने से लक्ष्मीजी का वास घर में होता है।

सराफा बाजार में यमुनेश नागर के घर में भगवान श्रीकृष्ण का करीब दो सदी पुराना मंदिर है। घर के अंदर ही देसी गाय भी पली हुई हैं। गाय से मिलने वाले गोबर से इस साल गणेशजी की छोटी-छोटी प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। यह सभी प्रतिमाएं 6 इंच तक की हैं। मान्यता है कि 6 इंच तक की प्रतिमाओं को घर के अंदर स्थापित किया जा सकता है।गोबर की गणेश प्रतिमा बनाने में समय काफी लगता है। यमुनेश नागर ने बताया कि पहले गोबर को सूखाकर बारिक पीसा जाता है। इसके बाद उसमें ग्वारगम, गोंद मिलाई जाती है। इसके बाद प्रतिमाओं को आकार दिया जाता है। अगर जरा भी गड़बड़ हो जाए तो सारा सामान खराब हो जाता है। क्योंकि एक बार प्रतिमा बिगड़ जाने के बाद उसे फिर से नहीं बनाया जा सकता। गोबर के गणेशजी को सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है। पहले गणेशजी की प्रतिमाओं को माता बहनें अपने घरों में गाय के गोबर से बनाती थीं, लेकिन वर्तमान समय में रेडीमेड कार्य प्रचलन में है। इसलिए लोग पीओपी की प्रतिमाएं लेकर आते हैं। गोबर गणेश से पर्यावरण सुरक्षति रहेगा। साथ ही गोबर का होने के कारण घर में लक्ष्मीजी का भी वास होगा।