Aligarh News: मां से हुआ विवाद, तो बेटे ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, नहीं मिली कोई तहरीर – Lok Shakti
October 18, 2024

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Aligarh News: मां से हुआ विवाद, तो बेटे ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, नहीं मिली कोई तहरीर

मृतक देवेश उर्फ बंटी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के बेगमबाग में रविवार रात मजदूर ने खुद की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के मूल में पारिवारिक कलह और मां से विवाद होना बताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। 

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बताया गया है कि बेगमबाग का 42 वर्षीय देवेश उर्फ बंटी हरिद्वार की एक कंपनी में नौकरी करता था। तीन बच्चों का पिता देवेश रक्षाबंधन पर परिवार को लेकर घर आया था। तब से यहीं पर था। पुलिस को परिवार से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उसका मां से विवाद हुआ। इसके बाद से कलह चल रही थी। रविवार रात में देवेश अपने बेटे कार्तिक संग कमरे में था। 

पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। मां किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज पर परिजन व पड़ोसी एकत्रित हुए। तब तक उसकी मौत हो गई। आनन-फानन उसे ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। मगर बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।