शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज 145 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। देर रात जारी रिपोर्ट में 2394 सैंपल निगेटिव आने की जानकारी दी गई।
हालांकि आज किसी की जान काेरोना से नहीं गई लेकिन अप्रैल में हुई 4 और मौतों का कारण कोरोना महामारी को माना गया। इसे मिलाकर अब तक 288 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। आज 36 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1443 हो चुकी है।
यह लगातार तीसरा दिन है जब मरीजों की संख्या सैकड़ा पार कर गई है। करीब 80 दिन के अंतराल के बाद एक दिन में मरीजों की संख्या डेढ़ सौ के नजदीक पहुंची है। इससे पहले 27 अप्रैल को 165 पॉजिटिव मरीज मिले थे। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 5906 हो गई है।
मालूम हो कि बुधवार को 136 और गुरुवार को 129 संक्रमित मरीज मिले थे। अब अस्पतालों में 1443 मरीज भर्ती हैं। शहर में अब तक 4175 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
शुक्रवार को 2575 सैंपलों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इसमें से 145 पॉजिटिव मिले। यानी संक्रमण दर 5.67 है। कुल मिलाकर अब तक 1 लाख 16 हजार 500 सैंपलों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 2130 नए सैंपल इकट्ठे किए गए।
फीवर क्लीनिकों से 78 हजार 855 मरीजों ने पाया उपचार
जिले में 1 जुलाई से संचालित हो रहे 44 फीवर क्लीनिकों में 78 हजार 855 लोगों ने उपचार लिया है। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों में अधिक संख्या में लोग पहुंचे। 16 जुलाई तक शहरी क्लीनिकों से 33 हजार 655, जबकि ग्रामीण फीवर क्लीनिकों में 45 हजार 200 व्यक्ति पहुंचे हैं।
जिले में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक इनका संचालन किया जा रहा है। कोरोना संदिग्ध मरीजों की पहचान के साथ ही अन्य बीमारियों के मरीजों को भी जांच व उपचार दिया जा रहा है। इन क्लीनिकों के माध्यम से अब तक 338 लोगों को अस्पताल रेफर किया गया। 2154 लोगों का सैंपल लिया गया और 2506 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है
More Stories
उज्जैन जावरा फोरलेन: मज़हब-जावरा फोरलेन का बदला जा सकता है मार्ग…सर्वेक्षण के बाद जमीन अधिग्रहण होगा
एमपी न्यूज टुडे: 1 सितंबर से बदले नियम, प्लेन में बम निरोधक हमला, एमपी बना फिर से सोया प्रदेश, गणतंत्र में बड़ी खबरें
भोपाल समाचार: पंचायत भवन से चुराया गया मुख्तार टीवी, गांव में पहुंचा चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार