Raja Bhaiya और पत्नी विवाद में अब साली की एंट्री, बहन भानवी और TV पत्रकार के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Raja Bhaiya और पत्नी विवाद में अब साली की एंट्री, बहन भानवी और TV पत्रकार के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया (Raja Bhaiya) का उनकी पत्नी भानवी सिंह से तलाक का मामला चल रहा है। राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है, जिन्होंने हज़रत गंज थाने में दी तहरीर दी है। उन्होंने अपने खिलाफ घिनौने और मनगढ़ंत आरोप के लिए बहन भानवी के साथ ही एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर और वाइस चेयरमैन के खिलाफ शिकायत दी है।

साध्वी सिंह ने कहा कि आत्महत्या की स्थिति में ये लोग ही जिम्मेदार होंगे। संपत्ति विवाद की वजह से बहन ने उन पर घिनौने आरोप लगाए हैं। साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी सिंह और निजी न्यूज चैनल के पत्रकार के ख़िलाफ़ तहरीर दी है। साध्वी सिंह का कहना है कि बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक ज़मीनी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर भानवी सिंह ने अपनी मां के साथ कई बार मारपीट की है।

उन्होंने कहा कि कई बार विवाद ऐसा बढ़ा कि जिसमें पुलिस बुलाने तक की नौबत आ गई थी। साध्वी सिंह का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए और बदले की भावना से लगाए गए जीजा से संबंध के घिनौने आरोप, चरित्र हनन के लिए अबोर्शन जैसी बात भी कही गई। उनकी दो बेटियां हैं, जो इस ख़बर के एक निजी चैनल पर चलने से दहशत में हैं। वह खुद मानसिक रूप से परेशान हैं।

साध्वी ने शिकायत में कहा है कि भानवी ने पत्रकार के साथ मिलकर रची साज़िश, बिना उनका पक्ष लिए हुए अपने चैनल पर एक पक्षीय स्टोरी चलाकर किया उनका चरित्र हनन, संपर्क करने पर भी उनका पक्ष नहीं दिखाया। इससे उनके निजी जीवन और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है। बिना किसी सुबूत भानवी और पत्रकार ने आरोप लगाए हैं।