सुरक्षाबलों के मुताबिक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ अभी जारी है। इस मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने इससे पहले राजौरी जिले के एक गांव में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। यहां पर भारी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड लॉन्चर और गोला-बारूद बरामद हुए। सुरक्षाबलों ने जून में कुल 16 एनकाउंटर में 51 आतंकियों को मार गिराया था।
शुक्रवार को एक जवान शहीद हुआ था
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था।। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी ढेर कर दिया था। मारा गया आतंकी जाहिद था, जिसने पिछले हफ्ते अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला किया था। उसकी फायरिंग में 6 साल के बच्चे की भी जान चली गई थी।
जून में हुए एनकाउंटर
तारीख | जगह | आतंकी मारे गए |
1 जून | नौशेरा | 3 |
2 जून | त्राल (पुलवामा) | 2 |
3 जून | कंगन (पुलवामा) | 3 |
5 जून | कालाकोट (राजौरी) | 1 |
7 जून | रेबन (शोपियां) | 5 |
8 जून | पिंजोरा (शोपियां) | 4 |
10 जून | सुगू (शोपियां) | 5 |
13 जून | निपोरा (कुलगाम) | 2 |
16 जून | तुर्कवंगम (शोपियां) | 3 |
18-19 जून | अवंतीपोरा और शोपियां | 8 |
21 जून | शोपियां | 3 |
23 जून | बंदजू (पुलवामा) | 2 |
25 जून | सोपोर (बारामूला) | 2 |
25-26 जून | त्राल (पुलवामा) | 3 |
29 जून | खुलचोहर (अनंतनाग) | 3 |
30 जून | वाघमा (अनंतनाग) | 2 |
कुल 51 |
More Stories
अल कायदे के 14 बंधक गिरफ्तार… झारखंड का डॉक्टर निकला मास्टरमाइंड, उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक फैला हुआ नेटवर्क
बदलापुर यौन शोषण मामला: हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, गुरुवार को सुनवाई |
स्वास्थ्य मंत्रालय डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन करेगा