- 04-Jul-2023
विदिशा 04 जुलाई । बढ़ती महंगाई के विरोध में आज महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। रोजमर्रा के चीजों के बढ़ते दाम को लेकर नाराजगी जताई है।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं इक_ा हुई, भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रियंका किरार ने गले में हरी मिर्च, टमाटर और नींबू की एक माला पहन रखी थी। तो वहीं महिलाएं अपने हाथों में महंगी हुई गैस सिलेंडर, पेट्रोल, सब्जियों के दामों के पोस्टर हाथों में लेकर शामिल हुई। इस दौरान महिलाओं के प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई ने महिलाओ के घर का बजट बिगाड़ दिया है। अब महंगाई के दौर में बच्चों को क्या खिलाए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार ने बताया कि प्रदेश में बेतहाशा महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ के रख दी है, टमाटर 160 रुपए किलो, जीरे ?260 किलो, हरा धनिया ?200 किलो, हरी मिर्च 200 से ऊपर दिख रही है। आज जिस तरह से आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है बहुत दुखद है
More Stories
अनूपपुर में अनहोनी: तालाब में तालाब में डूबे दो जवान, पानी में जा डूबे, डूबने से मौत
फेसबुक पर शादी की फोटो शेयर करने से पता चला दूसरे धर्म का है युवक
कॉमनवेल्थ पावर चैंपियनशिप चैंपियनशिप में शशांक-यशवर्धन का चयन, जबलपुर के पीयूष को पांचवीं बार बेस्ट एलिस्टर चुना गया