– परिवहन विभाग ने जारी किया राज्य में वर्ष 2022 में हुई दुर्घटनाओं का आंकड़ा
– पिछले साल झारखंड में रोजाना औसतन 14.17 हादसे
– वर्ष 2022 में राज्य में कुल 5174 हादसे हुए
– सबसे अधिक 3462 दुर्घटनाएं सीधी सड़कों पर हुई
Shruti Singh
Ranchi: झारखंड में होने वाली दुर्घटनाएं और उससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भयावह है. परिवहन विभाग ने वर्ष 2022 का आंकड़ा तैयार किया है. इससे पता चलता है कि दुर्घटना और उससे होने वाली मौतों का आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है. वर्ष 2022 में कुल 5174 दुर्घटनाएं हुईं. नेशनल हाईवे पर 2171, स्टेट हाईवे पर 636 और अन्य सड़कों पर 2368 दुर्घटनाएं हुईं. इनमें 3898 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3745 लोग घायल हुए थे. सबसे अधिक 3462 दुर्घटनाएं सीधी सड़कों पर हुई हैं, क्योंकि ऐसी सड़कों पर लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं.
आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 1706 दुर्घटना दोपहिया वाहनों की हुईं. इनमें 1676 लोगों की मौत हुई. इसी तरह सबसे अधिक 4609 दुर्घटनाएं ओवर स्पीड (तय गति से अधिक तेज वाहन चलाने) के कारण हुईं. इनमें 3479 लोगों की मौत हुई. आंकड़ों की समीक्षा से यह भी पता चला है कि अगर आप सीट बेल्ट लगाते हैं और हेलमेट पहनते हैं, तो आप मौत से बच सकते हैं.
जिला मौतें घायल
बोकारो 332 219 212
चतरा 167 124 112
चाईबासा 172 160 150
देवघर 223 155 140
धनबाद 400 286 159
दुमका 255 203 267
गढ़वा 192 107 208
गिरिडीह 289 225 214
गोड्डा 122 102 91
गुमला 202 167 75
हजारीबाग 300 243 302
जमशेदपुर 332 199 196
जामताड़ा 69 46 64
खूंटी 147 142 113
कोडरमा 111 74 82
लातेहार 127 106 173
लोहरदगा 102 71 112
पाकुड़ 90 98 49
पलामू 248 209 179
रामगढ़ 188 170 141
रांची 685 450 452
साहिबगंज 88 64 37
सरायकेला 215 172 143
सिमडेगा 118 106 74
हर साल बढ़ रहीं दुर्घटनाएं
वर्ष दुर्घटनाएं मृतकों की संख्या घायलों की संख्या
2020, 4405 3044 3295
2021, 4728 3513 3227
2022, 5174 3898 3745
किस सड़क पर कितने हादसे
नेशनल हाईवे 2171
स्टेट हाईवे 636
अन्य सड़कें 2368
किस तरह की सड़क पर कितनी दुर्घटनाएं
सड़क के प्रकार दुर्घटनाएं
सीधी सड़क 3462
टेढ़ी सड़क 922
पुल 98
पुलिया 18
गड्ढे वाली 33
चढ़ाई वाली 19
निर्माणाधीन 29
टी जंक्शन 292
वाई जंक्शन 111
चौराहा 86
स्टेगरे डी जंक्शन 75
गोलाकार चौराहा 30
दुर्घटनाओं के कारण
सड़क जंक्शन
यातायात नियंत्रण
निर्माण कार्य
स्पीड ब्रेकर
कम स्ट्रीट लाइट
अतिक्रमण
ड्राइवर की गलतियां
नियम उल्लंघन
ट्रिपल राइडिंग
विचलित ड्राइविंग
गलत पार्किंग
पैदल यात्री की लापरवाही
हेडलाइट का गलत इस्तेमाल
ओवरलोडिंग
किस वाहन से कितनी दुर्घटना
वाहन दुर्घटना मौत
दोपहिया वाहन 1706 1676
ऑटो 219 180
कार, जीप, वैन, टैक्सी 933 535
बस 138 80
ट्रक, लौरी 899 479
भारी वाहन 227 123
टेंपो-ट्रेक्टर 344 235
साइकिल 136 106
अन्य 573 484
स्पीड की वजह से सबसे अधिक दुर्घटनाएं
कारण दुर्घटनाएं मौत
खतरनाक तरीके से वाहन चलाना 210 158
ओवरटेक करने के कारण 16 11
ट्रैफिक नियम के खिलाफ चलाना 09 04
ज्यादा स्पीड में चलाना 4609 3479
शराब पीकर चलाना 45 47
गलत साईड में गाड़ी चलाना 241 164
मोबाइल से बात करते हुए चलाना 44 33
हेलमेट व सीट बेल्ट लगाएं, जान बचेगी
हेलमेट न लगाने से मौत 1484
हेलमेट लगे होने पर भी मौत 411
सीट बेल्ट न लगाने से मौत 482
सीट बेल्ट लगाने पर भी मौत 131
More Stories
कॉमनवेल्थ पावर चैंपियनशिप चैंपियनशिप में शशांक-यशवर्धन का चयन, जबलपुर के पीयूष को पांचवीं बार बेस्ट एलिस्टर चुना गया
CG WEATHER NEWS:बिलासपुर में झमाझम बारिश ने बदली शहर की फिजा
Fatehpur- रिश्वत का जाल: भाजपा नेता से रिश्वत लेते बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी