भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्य भर में दी गयी श्रद्धांजलि – Lagatar – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्य भर में दी गयी श्रद्धांजलि – Lagatar

Ranchi: राज्य के अलग-अलग जिलों में पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. बिरसा की जीवन गाथा पर डाला गया प्रकाश
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रमों के दौरान बिरसा मुंडा को सिद्दत से याद किया गया और उनकी साहसिक जीवन गाथा पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा पूरा जीवन आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित था. वे देश की संस्कृति के संरक्षक थे. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई लड़ी. हमें उनके आदर्शों पर आगे बढ़ना है. इसलिए आज उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने की जरुरत है. शुभम संदेश की टीम ने विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों को कवर किया है. पेश है रिपोर्ट.

चाईबासा : बिरसा मुंडा का जीवन प्रेरणादायी : गीता

बंदगांव प्रखंड के ग्राम करिका में भगवान बिरसा मुण्डा मेमोरियल क्लब की ओर से उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय, करिका में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा शामिल हुई. दोनों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मधु कोड़ा ने कहा कि बिरसा मुंडा देश और समाज को बचाने के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया.. कार्यक्रम में सन्नी उरांव, डॉ. विजय सिंह गागराई, पीरु हेम्ब्रम, मुखिया रजनी पुष्पा हेम्ब्रम, चिरपी बोदरा, करम सिंह मुन्डरी, उप प्रमुख सोया हेम्ब्रम, बंदगांव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुण्डरी, अशिशन हप्तगाडा, विष्णु मुन्डा, जुरा मुन्डा, जाबोर मुन्डा, किनूराम मुन्डा, किनू मुन्डा, नारा मुन्डु, सनिका मुन्डु, बिरसिंह बोदरा, सिरका टोपनो, कान्डे मुन्डा, किशुन राय मुन्डा, बिरा बोदरा आदि उपस्थित थे.

देश और समाज के लिए जीवन न्योछावर कर दिया : मधु कोड़ा चाकुलिया : बिरसा याद किए गए

चाकुलिया नगर पंचायत पुराना बाजार स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पर झामुमो ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया . इस मौके पर झामुमो समर्थकों अपने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा लगाया.मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, बलराम महतो, निर्मल महतो, गौतम दास, संजय घोष, शुभोदीप दास, बुलबुल मंडल,गौतम शर्मा उपस्थित थे.

मनोहरपुर : दी श्रद्धांजलि

मनोहरपुर भाजपा मंडल व आदिवासी मोर्चा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान मनोहरपुर प्रखंड अंर्तगत नंदपुर,डिंबुली बिरसा स्मारक पर भाजपाइयों समेत स्थानीय लोगों ने श्रद्दांजलि अर्पित की. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की एवं भाजपा अनुसूचित जनजाती मोर्चा नेता इंद्रजीत समद ने भगवान बिरसा के बताए रास्ते पर चलने की लोगों से अपील की.

जमशेदपुर : बिरसा की पुण्यतिथि पर चित्रांकन प्रतियोगिता

टाटा स्टील फाउंडेशन व जनजातीय जागृति मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को सीतारामडेरा सामुदायिक भवन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 123 वीं शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इससे पहले मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रबंधक निकिता टोप्पो, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पदाधिकारी सीतारामडेरा सामुदायिक केंद्र चंद्रशेखर मुर्मू, समाजसेवी दशमत सोरेन, परशुराम सामत, समाजसेवी शंभू मुखी डूंगरी, राकेश उरांव, उपेंद्र बानरा, रवि संवैया, अनूप कुमार टोप्पो, प्रदीप साल, हरे कृष्ण कालिंदी, लक्ष्मी मुंडा, रूबी बासा, नंदलाल पातर आदि ने आदिवासी परंपरा के अनुरूप अनुष्ठान पूर्वक कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर मौजूदा वक्ताओं भगवान बिरसा मुंडा के शहादत एवं जीवनी पर प्रकाश डाला.

धनबाद : डीसी सहित आला अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर बैंक मोड़ स्थित आदमकद प्रतिमा पर डीसी संदीप सिंह, एसएस पी संजीव कुमार, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. डीसी संदीप सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई लड़ी. साथ ही लोगों को भी प्रेरित किया और उन्हें कर्म व धर्म समझाया. उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया. उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संचालन समिति के महादेव हांसदा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

मैथन : बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ी थी लड़ाई

मैथन स्थित डीवीसी चेयरमैन कैंप हाउस में 9 जून शुक्रवार को भाजपा ने बिरसा मुंडा की 123 वीं पुण्यतिथि मनाई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकार तथा आदिवासी संस्कृति व परम्परा की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. उनकी शहादत को हमेशा याद किया जाएगा. श्री सिन्हा ने 11 जून को धनबाद लोकसभा अंतर्गत बस्ताकोला में आयोजित महारैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि निरसा विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता के अलावा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, डब्ल्यू बाउरी, अनिल यादव, बापी सेनगुप्ता उपस्थित थे.

कतरास में भी बिरसा मुंडा याद किए गए,श्रद्धांजलि दी

पार्श्वनाथ उद्यान (ग्रीन पार्क) रामकनाली कोलियरी में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं सीटू झारखंड राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद राजा ने की. मुख्य अतिथि अवर महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. उन्होंने बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी चरित्र, एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य सह बीसीकेयू केंद्रीय सचिव कंचन महतो, सुरेश कुमार नोनिया, अमृत महतो, रामदास भुइंया, मोती लाल महतो, परितोष महतो, दिनेश महतो, प्रदीप कुमार, साजन महतो, रूपेश महतो, हरीश बाउरी, संतलाल राम, अशोक कुमार, करण कुमार, दिलीप नोनिया आदि मौजूद थे. पार्क इंचार्ज सुरेन्द्र राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

बेरमो : बिरसा के साहस और बलिदान को याद रखा जाएगा

बेरमो कोयलांचल में शुक्रवार को झारखंड के महानायक बिरसा मुंडा को याद किया गया. फुसरो के करगली गेट स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर बीएंडके महाप्रबंधक एमके राव, पीओ राजीव कुमार, पीओ मनोज कुमार, एफएम जी चौबे, एसओ पीएडपी एसके झा, एएमओ डॉ एसके भारतीय, सीएसआर संजीत कुमार, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स सहित यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, टीनू सिंह, गणेश महतो, अनिल सिंह, दिलीप मारिक, पंकज महतो, विनय पाठक, सुशील सिंह आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. जीएम राव ने कहा कि झारखंड की सभ्यता-संस्कृति को बचाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है. जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी.

लातेहार : याद किए गए धरती आबा, डीसी-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर डीसी भोर सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. शहर के चंदनडीह स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं पुष्पाजंलि की. इस दौरान डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेना चाहिए. उन्होंने समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. हम सब भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य, साहस व पराक्रम को नमन करते हैं. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, एनडीसी बंधन लांग, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रेयांश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव व अंचल पदाधिकारी रूद्रप्रताप सहित अन्य ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

किरीबुरु : पुण्यतिथि पर सरना स्थापना दिवस पर प्रार्थना सभा

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि के अवसर पर आदिवासी सरना समिति, बकल हाटिंग, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के संयुक्त तत्वावधान में बकल हाटिंग स्थित सरना स्थल पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई. सरना धर्म के पुजारी लोदरो स्वांसी, मरशल पूर्ति, सोमनाथ सोय के अलावे वीर सिंह मुंडा आदि ने सरना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की. 9 जून के दिन इस सरना स्थल का भी शुभारम्भ हुआ था. इसलिये आज स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया गया. उन्होंने कहा कि हमारे ईष्ट देवता पेड़-पौधे, जल, पहाड़ आदि में बसते हैं. हम प्रकृति व पर्यावरण के पुजारी हैं. हमें प्रकृति द्वारा उपहार में मिले पेड़-पौधों व पर्यावरण को नष्ट होने से बचाना है.

भगवान बिरसा मुंडा को अधिकारियों ने याद किया

आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरु-किरीबुरु के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान किरीबुरु स्थित बिरसा स्मारक पर मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेलबम, किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, उप महाप्रबंधक अमित विश्वास, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, अमर सिंह सुन्डी, संदीप तियु, जगन्नाथ चातर, रोया राम चाम्पिया, नजिर सिंकु, संतोष सिंकु, धनुर्जय लागरी, पांडु कोनगाडी, आनंद हेस्सा पूर्ति, सेरगेया आंगरिया, बलभद्र बिरूली, गोपी लागुरी, बीरसिंह मुण्डा, महेश्वर लागुरी, आसाई चाम्पिया आदि ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

चाईबासा :
बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत, दबे-कुचले लोगों के लिए काम करने की अपील
कांग्रेस भवन में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित

शुक्रवार को कांग्रेस भवन में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित की गई. स्मृति सभा में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कांग्रेसियों ने अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ उनके आंदोलन से प्रेरणा लेकर आदिवासी, दलितों तथा दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया. स्मृति सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाकर उनके दांत खट्टे कर दिए थे. स्मृति सभा में कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, नितिमा बारी, त्रिशानु राय, जगदीश सुंडी, जानवी कुदादा, रंजीत यादव, बिरसा बारजो, इम्तियाज खान, राकेश कुमार सिंह, दिकु सावैयां, सिकुर गोप, मुकेश कुमार, सकारी दोंगो, इन्द्र मोहन सांडिल, सिद्धेश्वर कालुण्डिया, रूप सिंह बारी, महिप कुदादा, सूरज सुंडी, जोंको सुंडी, ब्रज मोहन देवगम उपस्थित थे.

पाकुड़ : प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं ने माल्यार्पण किया

भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर बिरसा चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर डीसी वरुण रंजन सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित सैकड़ों राजनीतिक और गैरराजनीतिक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर डीसी ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया. बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है. इनकी जीवनी से झारखंड वासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए.

चक्रधरपुर : धरती आबा याद किए गए, दी गई श्रद्धांजलि

वीर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चक्रधरपुर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया. चक्रधरपुर के टोकलो स्थित हाट बाजार में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप जन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर मुख्य रुप से टोकलो के थाना प्रभारी अविनाश कुमार भी उपस्थित हुये. मौके पर मौजूद जन रक्षा संघर्ष समिति के संयोजन पंडित कुमार महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जमींदारी प्रथा के खिलाफ आवाज उठायी थी. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया. इस मौके पर टोकलो थाना के पूर्व थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया, मधु सामड, मुंडा वीर सिंह हांसदा, बागुर सामड उपस्थित थे.

जमशेदपुर : एआईडीएसओ ने सपना पूरा करने का लिया संकल्प

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन(एआईडीएसओ) नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित कर नमन किया.इस अवसर पर जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता ने कहा कि आज केवल झारखंड ही नही बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिरसा मुंडा को याद कर उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. राज्य का दुर्भाग्य है कि जिस उद्देश की पूर्ति के लिए बिरसा मुंडा ने शहादत दी थी. वह उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है. अवसरवादी राजनीति ने उनके सपने को भुला दिया है. हमारा झारखंड विकसित नहीं हुआ. बिरसा का सपना आज भी अधूरा है. जिसे मिलकर सभी को पूरा करने का दायित्व लेना होगा.

जेएमएम ने बिरसा मुंडा को याद कर नमन किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) जिला समिति की ओर से शुक्रवार को साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.मौके पर वरिष्ठ नेता राज लकड़ा ने कहा कि आज राज्य भर में बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल जंगल और जमीन के लिए आंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था.हमें आज उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की जरुरत है,तब ही हम राज्य के आदिवासी और मूलवासी के जीवन में खुशहाली ला सकते है.लकड़ा ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार बेहतर कार्य कर रही है.इस अवसर शेख़ बदरूद्दीन ,वरिष्ठ नेता वीर सिंह सुरीन,जिला उपाध्यक्ष सागेन पुर्ती,विधायक प्रतिनिधि विजय महतो,राजा सिंह,वाली मार्डी,नेत्री दुर्गा,उमानाथ झा,परवेज सहित अन्य कर्यकर्ता उपस्थित थे.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक सरयू राय समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. इस दौरान सर्वसम्मति से बिरसानगर संडे मार्केट में बिरसा मुंडा की नई मार्बल की प्रतिमा अधिष्ठापन करने का प्रस्ताव पेश किया गया. जिसे सभी ने मंजूरी प्रदान की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, राम नारायण शर्मा, विकाश गुप्ता, प्रकाश कोया, मंजू सिंह, अमित शर्मा मौजूद थे.

आदित्यपुर : आदिवासी कल्याण समिति ने मनायी पुण्यतिथि

 

आदिवासी कल्याण समिति ने ईमली चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उनका शहादत दिवस मनाया. सर्वप्रथम दिउरी सोहराय गागराई द्वारा विधि विधान से प्रतिमा का पूजन किया गया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई . इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष डिम्पल लामाय, सीता कर्मा, बबलू हायबुरु, बुधराम, बासु गागराई, संदीप लामाय सहित हो समाज के लोग मौजूद थे.

मुसाबनी : कार्यक्रम आयोजित कर दी गई बिरसा को श्रद्धांजलि

 

मुसाबनी में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा बिरसा भगवान की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया. मुसाबनी स्थित मूर्ति पर पूजा अर्चना और फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय नेता कान्हु सामंत ने कहा कि उनका पूरा जीवन आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित था. उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध निरंतर आंदोलन किए. उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्प आयु में ही जल जंगल जमीन के लिए ब्रिटिश शासन के विरोध में आन्दोलन किया था. इस अवसर पर केंद्रीय नेता कान्हु सामंत, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, साधु हेंब्रम, जेडी मार्डी, चंदन माहली, प्रेम सिंह, महेश्वर हांसदा, विराम मुर्मू, सिदो कान्हु जनजातीय महाविद्यालय के अध्यक्ष जगदीश बास्के उपस्थित थे.

नोवामुंडी : डीएवी गुवा में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

डीएवी स्कूल गुवा के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में स्कूल के शिक्षकों के ने बिरसा मुंडा को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए उनके समर्पण और सेवाभाव को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा. बिरसा मुंडा के आदर्श से लोगों को अवगत कराने की जरुरत है. उन्होंने देश और समाज के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया.इस अवसर नई दिल्ली शिक्षा विभाग के दो आगन्तुक पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गया. दूसरे चरण में शिक्षकों की आकस्मिक बैठक संपन्न हुई. जिसमें शिक्षा के विकास से जुड़े हुए हैं पहलुओं पर चर्चा की गई.

बहरागोड़ा : झामुमो कार्यकर्ताओं ने बिरसा को नमन किया

झामुमो ने शहादत दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. यहां नेताजी शिशु उद्यान स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान ने माल्यार्पण किया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. झामुमो समर्थकों ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे का नारा लगाया. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आसित मिश्रा , झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन सचिव रासबिहारी साव, मुंडा समाज के विशिष्ट समाजसेवी क्षितिश मुंडा, ग्राम पंचायत बनकाटा के मुखिया प्रतिनिधि चैतन मुंडा, रवि चांद मंडी, अनूप नायेक , बाबू प्रधान, अशोक मुंडा, बुद्धेश्वर मुंडा, रूबी मुंडा, सुशील मुंडा, बबलू सिंह , हीरा लाल मुंडा, देवदास मुंडा, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे.