जगदलपुर : प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न संस्थानों में कार्य करने हेतु ऑफर लेटर प्रदाय : 135 प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय उद्योगपतियों ने दिया रोजगार – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जगदलपुर : प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न संस्थानों में कार्य करने हेतु ऑफर लेटर प्रदाय : 135 प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय उद्योगपतियों ने दिया रोजगार

कलेक्टर श्री रजत बंसल के द्वारा प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न संस्थानों में कार्य करने हेतु ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कलेक्टर श्री बंसल के मार्गदर्शन में 4702 प्रवासी श्रमिकों की स्किल मेपिंग किया गया था। प्रवासी श्रमिकों की स्किल मेपिंग से पता चला कि 586 कृषि कार्य के लिए, 6 रसेप्शनिस्ट-सेल्समेन, 111 बोरवेल मिस्त्री, 72 ड्राईवर, 720 मेसन, पेंटर 5, लोहार 3, सिक्योरिटी गार्ड के 1, सिलाई 14, कंट्रेक्टर 3, 2604 अकुशल मजूदर, 3 बॉक्स पेकिंग, 7 क्रशर मजदूर, 3 होटल कुक, मशीन चालक 8, वेल्डर 8, 230 इलेक्ट्रिकल, 49 विद्यार्थी, 157 आईल पेकिंग, 96 तम्बाकू पेकिंग  एवं अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए 388 श्रमिक अन्य राज्य गए थे। इन प्रवासी श्रमिकों को जिले में ही रोजगार से जोड़ने हेतु उप संचालक उद्यान ने कृषि कार्य से जुड़े 470 श्रमिकों एवं श्रम पदाधिकारी नेे 2358 मजदूरों की काउंसलिंग की। इसके अलावा जिले में प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी कांउसिलिंग किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बंसल ने अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सार्थक रोजगार के माध्यम से जोड़े।
 
      जिला कौशल विकास प्राधिकारण से प्राप्त जानकारी अनुसार  22-23 जून को आईटीआई जगदलपुर में जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं बस्तर चेम्बर ऑफ कामर्स के सहयोग से प्रवासी श्रमिकों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 310 प्रवासी मजदूरों ने भाग लिया, 135 प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय उद्योगपतियों ने रोजगार से जोड़ने की सहमति दी। वेल्डर हेतु  17 प्रवासी श्रमिकों का चयन अतुल इंजीनियरिंग वर्क्स, एके. इंफ्रा, विश्वकर्मा वेल्डिंग एवं लक्ष्मी इंडस्ट्री ने किया। मेसने के 80 श्रमिकों को मोक्ष कंस्ट्रक्शन, श्री षंकर गुप्ता, पृथ्वी डेव्लेपर्स ने कार्य पर रखने की सहमति दी। होटल कुक के लिए 2 प्रवासियों का चयन मेसर्स मगध ने किया। श्री विक्रम शर्मा ने ड्राईवर के लिए एक श्रमिक का चयन किया। मगध इलेक्ट्रिकल ने इलेक्ट्रिक एवं गार्ड के 12 हितग्राहियों का चयन किया। इलेक्ट्रिकल ट्रेड के श्रमिकों की सूची एनएमडीसी के कांटेªक्टर्स को भेजी गयी एवं कारपेंटर श्रमिकों को काशल परीक्षण  हेतु खंडेलवाल इंडस्ट्री में आमंत्रित किया गया।