ऑपरेशन कावेरी: सूडान से अब तक 670 भारतीयों को निकाला गया – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

ऑपरेशन कावेरी: सूडान से अब तक 670 भारतीयों को निकाला गया

ऑपरेशन कावेरी 2023: भारतीय वायुसेना के प्रयासों से सूडान से अब तक 392 भारतीयों को निकाला जा चुका है. इससे कुछ समय पहले ही भारत सरकार के ऑपरेशन कावेरी में नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के जरिए सूडान से 278 भारतीय नागरिकों को निकाला गया था।

ऑपरेशन कावेरी के प्राप्त समाचार और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अपने ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से कम से कम 670 नागरिकों को निकाला है और जिनमें से 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा है। सूडान की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्षविराम के दौरान ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है और यह संघर्ष पिछले कुछ दिनों से जारी है.

हिंसा प्रभावित अफ्रीकी देश से अब तक कुल 670 भारतीयों को निकाला जा चुका है।

भारतीय वायु सेना के दो परिवहन विमानों द्वारा सूडान से 392 भारतीयों को निकाला गया है। इससे पहले नौसैनिक जहाज आईएनएस सुमेधा के जरिए हिंसा प्रभावित इस अफ्रीकी देश से 278 नागरिकों को निकाला गया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या 670 हो गई है।

ऑपरेशन कावेरी : भारतीयों की स्वदेश वापसी पर विदेश मंत्री तैनात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीयों के उतरने की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ”भारत अपनों का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहत पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंचती है और 360 भारतीय नागरिक उतरते हैं।

ऑपरेशन कावेरी के तहत IAF की एक और C-130J फ्लाइट 128 भारतीयों को लेकर जेद्दा पहुंची, जो सूडान से चौथा विमान है।

यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि जेद्दा पहुंचे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाए। pic.twitter.com/KGoaNRb7mv

– वी. मुरलीधरन (@MOS_MEA) 26 अप्रैल, 2023

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी हिंसा में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और यह संघर्ष कब तक चलेगा यह पता नहीं है।

गौरतलब है कि सूडान में सत्ता हासिल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक गुट के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। पिछले 12 दिनों से चल रही भीषण लड़ाई में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन तरकश: परमाणु और जैविक खतरों से निपटने के लिए भारत-अमेरिका संयुक्त अभ्यास