विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या, – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या,

पट्टी तहसील के आसपुर देवसरा थाना के तहत भाटपट्टी गांव में बुधवार की देर शाम विवाहिता की हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू किया। भाट पट्टी गांव का महेंद्र वर्मा पुत्र रामराज वर्मा घर के निकट जनरल स्टोर की दुकान खोल रखा है। दुकान पर हाथ बंटाने के लिए उसकी पत्नी जानकी देवी (40) भी सुबह शाम आ जाती थी। बुधवार की देर शाम दुकान से सब्जी लेकर जानकी घर चली गई। रात में लगभग साढ़े आठ बजे उसका पति महेंद्र दुकान बंद कर घर पहुंचा तो जानकी घर पर नहीं मिली। परेशान पति टॉर्च लेकर उसे ढूढऩे लगा। घर से सौ मीटर दूर जाहिद खान के घर के पीछे उसकी पत्नी जानकी का शव रक्तरंजित दशा में पड़ा हुआ था। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। धारदार हथियार से जानकी की हत्या कर दी गई थी। हत्या की सूचना पर आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संजय पांडे क्षेत्राधिकारी पट्टी दिलीप सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी घटना स्थल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी स्थल पहुंचकर पड़ताल में जुट गई। जानकी देवी की मौत से पतिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका जानकी देवी के पति महेंद्र ने आसपुर देवसरा पुलिस को अवनीश उर्फ पप्पू मौर्य पुत्र शीतला प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम गौसपुर थाना आसपुर देवसरा के विरुद्ध हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पति महेंद्र ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने धमकी देते हुए कहा था कि वह उसकी दुकान नहीं चलने देगा।