मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन सीधी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस दुर्घटना में करीब एक दर्जन नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी तरह इतने ही सामान्य रूप से घायल हुए हैं। बस में लगभग 50 अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे। रीवा सीधी के बीच हुई बस दुर्घटना का समाचार संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों के सहायता और उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार सीधी और रीवा जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। सीधी कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इसके अलावा रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों का उपचार चुरहट, सीधी और रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
More Stories
MP News: राज्यसेवा के 110 पदों के लिए 3328 और वनसेवा के 14 पदों के लिए 328 अभ्यर्थी चयनित, परीक्षा के परिणाम घोषित
Indore News: उमरीखेड़ा घूमने आने वाले पर्यटक दाल-पानिए और दाल बांटी का उठा सकेंगे लुत्फ, मनोरंजन पार्क में हुए ये बदलाव
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव से औद्योगिक निवेश की गति बढ़ेगी, होंगे करोड़ों रुपये के करार