प्रदेश की आधी आबादी पर फोकस – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश की आधी आबादी पर फोकस

विधानसभा चुनाव में भाजपा का खासा फोकस महिला वोट बैंक पर है। लाड़ली बहना योजना के बाद अब नई आबकारी नीति में अहाते और स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें प्रतिबंधित कर भाजपा ने महिलाओं को खुश करने का प्रयास किया है। शराब दुकानों को लेकर प्रदेश में कई जगह महिलाओं के प्रदर्शन होते रहते हैं। अब लाड़ली बहना योजना के साथ भाजपा कार्यकर्ता नई शराब नीति से होने वाले फायदे भी लोगों को बताएंगे। गौरतलब है कि २००८ के विधानसभा चुनाव में लाड़ली लक्ष्मी योजना भाजपा के लिए बेहद सहायक सिद्ध हुई थी।