हिन्दी गौरव अलंकरण से अलंकृत हुए डॉ. राजपुरोहित एवं प्रो. द्विवेदी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हिन्दी गौरव अलंकरण से अलंकृत हुए डॉ. राजपुरोहित एवं प्रो. द्विवेदी

मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वाराग त दिवस आयोजित समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भवती लाल राजपुरोहित और भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी को हिन्दी गौरव अलंकरण से अलंकृत किया गया। इन्दौर प्रेस क्लब के राजेन्द्र माथुर सभागृह में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नयायमूर्ति विष्णु सदाशिव काकजे थे। उन्होंने कहा कि मातृभाषाओं का व्यवहार एवं शिक्षा में अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। हम ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखें किन्तु मातृभाषा का अनादर न होने दें। इस समारोह को सांसद शंकर लालवानी, प्रेस क्लब अध्यख अरविंद तिवारी, मुस्कान भारतीय और सम्मानित अतिथि डॉ. राजपुरोहित एवं प्रो. द्विवेदी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नोएडा से कवियत्री पल्लवी त्रिपाठी, तेलंगाना से श्रीमन्नारायण चारो विराट, इंदौर से राकेश दांगी, छिंदवाड़ा से भुवन सिंह धांसू एवं भोपाल से डॉ. अंशुल आराध्यायम को काव्य गौरव अलंकरण प्रदान किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन अविचल, ने दिया, सम्मान पत्र का वाचन शिक्षाविद् डॉ. संगीता भारूका सिंघानिया व श्रुति अग्रवाल ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह शिखा जैन, नीना जोशी, नितेश गुप्ता, ऋतु गुप्ता, रवीना व्यास, जय सिंह रघुवंशी व मुकेश तिवारी ने दिए। कार्यक्रम कासंचालन कवि अंशुल व्यास ने किया और अंत में आभार अमित मौलिक ने माना। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निदेश गुप्ता सहित मध्यप्रदेश अध्यख अमित मौलिक, कार्यकारिणी सदस्य जलज व्यास, मयंक व्यास, सूर्यकांन्त नागर, डॉ. योगेन्द्र नाथ शुक्ल, अश्विन खरे, प्रदीप जोशी, डॉ. गरिमा संजय दुबे, संजय त्रिपाठी, गिरेन्द्र सिंह भदौरिया प्राण, रामचंद्र अवस्थी, सुषमा दुबे, इन्दु पराशर, माला सिंह ठाकुर, गौरव, साक्षी मणिमाला शर्मा, सोनाली सिंह नरगुंदे, नीलम तोलानी आदि उपस्थित रहे।