महिला की मौत, रैंडम सैंपलिंग की रिपाेर्ट आई पाॅजिटिव, गांव में हुए अंतिम संस्कार में धार व देपालपुर से भी परिजन हुए थे शामिल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महिला की मौत, रैंडम सैंपलिंग की रिपाेर्ट आई पाॅजिटिव, गांव में हुए अंतिम संस्कार में धार व देपालपुर से भी परिजन हुए थे शामिल

मानपुर के जाफराबाद गांव में रहने वाली महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। महिला की गुरुवार काे ही माैत हाे गई थी। इसके बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार भी गांव में ही किया। इसमें देपालपुर, धार क्षेत्र के अनेक गांवाें से रिश्तेदार शामिल हुए थे। इससे इन गांवाें में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन अंतिम संस्कार में आए लाेगाें की जानकारी जुटा रहा है व उन्हें क्वारेंटाइन करने की कार्रवाई कर रहा है।
प्रशासन द्वारा गांवों में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। इसी के तहत कुछ दिन पहले मानपुर के जाफराबाद गांव में भी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। जिसमें यहां रहने वाली अयाेध्या बाई ने भी अपना सैंपल दिया था। इसके बाद वह दाे दिन से बीमारी के चलते पहले महू के निजी व उसके बाद इंदाैर के अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। जहां पर उनकी गुरुवार काे माैत हाे गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए व उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार में महिला के रिश्तेदार शामिल हुए। शुक्रवार काे महिला की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आ गई। प्रशासन की टीम ने जानकारी निकाली तो पता चला महिला की माैत हाे गई। प्रशासन ने अंतिम संस्कार मंे माैजूद लाेगाें व अस्पताल के दाैरान किस से मिली जानकारी जुटाना शुरू की व लाेगाें काे क्वारेंटाइन करना शुरू किय। 

 यह हुई चूक… जिसकी जांच की जाना जरूरी…
रैंडम सैंपलिंग में जिसका भी सैंपल लिया जा रहा है, सैंपल के बाद स्वास्थ्य विभाग उन व्यक्तियांे पर ध्यान नहीं दे रहा है। यही वजह रही कि महिला बीमार हुई, अमले काे पता नहीं चल सका।
महिला के सैंपल लिए उसकी माैत के बाद गांव में अंतिम संस्कार भी हाे गया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग कर्मियाें काे क्याें पता नहीं चल सका। पता चल जाता, ताे अंतिम संस्कार में भीड़ नहीं जुट पाती।
अंतिम संस्कार में बाहर से भी लाेग जुट गए। इसके अलावा गांव के भी बड़ी संख्या में लाेग शामिल हुए। एेसे मंे ग्रामीण इलाकाें मंे अंतिम संस्कार मंे जुटने वाली भीड़ पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन का फाेकस सिर्फ शहर तक ही सीमित है।
गाेकुलगंज में संक्रमित महिला के बेटे की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई 

शहर में गाेकुलगंज में रहने वाली महिला की कुछ दिन पहले रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। प्रशासन ने उनके बेटे काे हाेम क्वारेंटाइन कर सैंपल लिया था। शुक्रवार काे बेटे की भी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आ गई है। प्रशासन ने उसे रेड जाेन अस्पताल रैफर किया है। 
169 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 24 की माैत : दाे नए पाॅजिटिव केस व एक माैत के बाद अब तहसील में काेराेना संक्रमिताें की संख्या 169 पर पहुंच गई है। वहीं इनमें 24 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। इसके अलावा 96 लाेग स्वस्थ हाेकर घर भी लाैट चुके हैं। इसके बाद काेराेना संक्रमित एक्टिव केस 49 बचे हैं।

जांच के निर्देश दिए हैं 

मामले में ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की टीम की लापरवाही सामने आ रही है, क्याेंकि जिस महिला के सैंपल लिया वह बीमार हाे गई। उसके बाद उसकी माैत हाे गई व अंतिम संस्कार भी गांव में ही हाे गया। इसकी सूचना टीम ने वरिष्ठ अधिकारियाें काे क्याें नहीं बताई। अगर माैत के समय ही पता चल जाता ताे अंतिम संस्कार में इतनी भीड़ नही जुट पाती, जिससे काेराेना संक्रमण फैलने का खतरा कम हाे सकता था। इस बारे में तहसीलदार धीरेंद्र पाराशर का कहना है सैंपल देने वाली महिला की माैत व अंतिम संस्कार गांव में हाेना गलत है। इस मामले मंे बीएमओ डाॅ. संजय जैन काे जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस किसी की भी लापरवाही सामने अाएगी, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।