Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP News: बर्फीली हवाओं से कांपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आगरा 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा

Default Featured Image

– फोटो : amar ujala

विस्तार

मामूली राहत के बाद एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश गलन-ठिठुरन भरी ठंड की चपेट में आ गया है। कुछ इलाकों में तो रविवार को पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आगरा 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा।

शनिवार को दर्ज किए गए 11.6 डिग्री पारे की तुलना में इसमें 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर चलने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी है।

ये भी पढ़ें – रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार, ये है पूरा प्लान

ये भी पढ़ें – सुरक्षा कारणों से रामजन्मभूमि में नहीं बनेगा म्यूजियम, रामकथा संग्रहालय को लेने की तैयारी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते चल रहीं उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा अगले कुछ दिनों अत्यधिक ठंडा रहेगा। यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ से जारी बुलेटिन के अनुसार अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान शनिवार को दर्ज हुए 13 डिग्री के मुकाबले रविवार को 5.2 डिग्री दर्ज हुआ। मेरठ में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि शनिवार को ये 12.6 डिग्री सेल्सियस था। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4.5, उरई में 5.2,  झांसी में भी 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

You may have missed