कटोरा तालाब और बूढ़ातालाब तीन महीने बाद हुए शुरू, 7 सेफ्टी रूल्स फॉलो करना अनिवार्य, सीट सैनिटाइज करने के बाद दूरी बनाकर बैठे – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कटोरा तालाब और बूढ़ातालाब तीन महीने बाद हुए शुरू, 7 सेफ्टी रूल्स फॉलो करना अनिवार्य, सीट सैनिटाइज करने के बाद दूरी बनाकर बैठे

तीन महीनाें से शहर के तालाब किनारे छाया सन्नाटा अब खत्म हाे गया है। कटाेरा तालाब और बूढ़ातालाब के एंट्री गेट लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। कंप्लीट सैनिटाइज के बाद यहां लोगों को एंट्री दी गई। मास्क पहनना अनिवार्य करने के साथ ही सात सेफ्टी रूल्स बनाए गए हैं, जिनका पालन अिनवार्य है। एंट्री गेट पर ही सेफ्टी रूल्स लिखे गए हैं। बुधवार  को शाम होते ही लोग यहां फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने पहुंचे। 
तेलीबांधा में एंट्री नहीं : तेलीबांधा तालाब यानी मरीन ड्राइव में एंट्री बैन है। रविवार को इसे खोला गया था, लेकिन  कोरोना पेशेंट मिलने के कारण बंद कर दिया गया है। यहां गेट नहीं है, ऐसे में जो लाेग आकर बैठ रहे हैं, उन्हें गार्ड जाने का निर्देश दे रहे हैं। 

बूढ़ातालाब, शाम 05:00 बजे
तीन महीने से मिस कर रही थी ये स्पॉट
सतीश अपने दोस्त मयंक के साथ तालाब पहुंचे। गेट पर बैठे गार्ड ने सतीश को एंट्री दी, लेकिन मयंक को रोक दिया। मयंक न मास्क गर्दन पर लटका रखा था। मास्क पहनने के बाद ही उन्हें एंट्री दी गई। गार्ड ने इन दोनों को काेई भी सामान छूने के बाद हैंड सैनिटाइजेशन की समझाइश भी दी। थोड़ा आगे बढ़ने पर गार्डन में लाेग एक्सरसाइज और गपशप करते नजर आए। पाथवे एरिया में ब्रिस्क वाॅक कर रहीं मंजू शर्मा ने बताया, मैं दाे साल से राेज शाम यहां वाॅक और योगा करने आती थी। हरियाली और तालाब किनारे मुझे बेहद सुकून मिलता है। तीन महीने से ये सब मिस कर रही थी। बूढ़ातालाब में सुबह 5 से 9 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक ही एंट्री दी जा रही है।  

कटोरा तालाब, शाम 05:30 बजे
तालाब किनारे बैठकर घंटों की गपशप
गेट पर गार्ड के साथ ही पुलिस तैनात नजर आई। पारुल अपनी भाभी स्नेहा के साथ तालाब पहुंचीं। कुछ देर पाथवे पर वॉक करने के बाद तालाब किनारे बनी चेयर के पास पहुंचीं। बैग में रखे स्प्रे से सीट सैनिटाइज की और बैठ गईं। हम थोड़ा आगे बढ़े तो ओपन जिम में नेहा और अंकिता स्कार्फ से फेस कवर करके एक्सरसाइज करती दिखीं। उन्होंने बताया, ये हमारा फेवरेट स्पाॅट है। पहले आधे घंटे एक्सरसाइज के बाद हम तालाब किनारे गपशप करते थे। तीन महीने से सब बंद था। जैसे ही इसके ओपन हाेने की बात पता चली, हमने प्लान बनाया और आ गए। अभी यहां चाैपाटी शुरू नहीं हुई है। यहां सुबह 5 से 8 और शाम 5 से 7 बजे तक एंट्री दी जा रही है।