नगर निगम ने अपने ही 11 कर्मचारियों से जुर्माना वसूला, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्रवाई – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

नगर निगम ने अपने ही 11 कर्मचारियों से जुर्माना वसूला, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्रवाई

कोरोना कॉल को देखते हुए नगर निगम का अमला लगातार शहर में मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर रही है। नगर निगम का अमला अब तक शहर में सैकड़ों लोगों और संस्थानों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई कर चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम के अमले ने अपने ही 11 कर्मचारियों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने के मामले में चालानी कार्रवाई की।

दरअसल, नगर निगम द्वारा उद्यान विभाग के कई कर्मचारियों को किला मैदान चौराहा स्थित उद्यान में रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। यहां जब नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा, तो निगमकर्मियों द्वारा काम करते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर निगम अधिकारी ने 11 कर्मचारियों का स्पॉट फाइन किया। इसमें एक दरोगा और 10 कर्मचारी शामिल हैं।

नगर निगम के शैलेश पाल ने बताया कि तीन दिन से हम कानून का पालन नहीं करने वाले पर कार्रवाई कर रहे हैं। जोन -1 के उद्यानकर्मी को लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की समझाइश दे रहे थे। सुबह उद्यान के दरोगा पर कानून का उल्लंघन  करने पर पांच सौ रुपए और 10 कर्मचारियों पर 100 रुपए का जुर्माना किया गया है। हम पूरे शहर में यह कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें यदि हमारे कर्मचारी भी होंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कलेक्टर के आदेश के बाद निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग और रिमूवल के अमले को मास्क न पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद से ही इंदौर में लगातार स्पॉट फाइन की कार्रवाई जारी है।

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजानाMaleFemaleOthers

PrevNextक्लिक करें

Next Stories

NEXT STORY