Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने सोमवार को बताया कि जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर 3 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी स्मारक का शिलान्यास किया जायेगा. रांची के चिरौंदी में झारखंड आंदोलनकारी स्मारक निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा. इस स्मारक में सभी झारखंड आंदोलनकारियों के नाम अंकित किए जाएंगे. जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा. झारखंड आंदोलनकारी अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर तक जुलूस की शक्ल में पहुंचेगे. इस दिन बोकारो के चलकरी, बाघा टोंगरी व बोकारो स्टील सिटी में, पूर्वी सिंहभूम के बोडाम, गुमला के रायडीह व बिशुनपुर, दुमका के जरमुंडी व रामगढ़, लातेहार के बरवाडीह, लोहरदगा के कुड़ू, गढ़वा के रमना, सिमडेगा के कोलेबिरा में भी जयंती मनायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें –8 जनवरी को सरना धर्म कोड मांग की लेकर महारैली
आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।
More Stories
Ladli Behna Yojana Kist: लाड़ली बहनों के खाते में सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से भेजे 1500 रुपये
महामंडलेश्वर से 30 लाख की ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार, अयोध्या में जमीन खरीदने के नाम पर की धोखाधड़ी
हाउसिंग बोर्ड भोपाल के कटारा हिल्स में पहली राष्ट्रीय स्तर की कालोनी करेगा विकसित