राजनांदगांव में युवक की मौत, रायपुर में 25 पॉजिटिव सहित प्रदेश में 71 नए मरीज; कल से मुंबई के लिए फ्लाइट, 10% बढ़े हवाई यात्री – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजनांदगांव में युवक की मौत, रायपुर में 25 पॉजिटिव सहित प्रदेश में 71 नए मरीज; कल से मुंबई के लिए फ्लाइट, 10% बढ़े हवाई यात्री

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई है। युवक लखोली वार्ड का रहने वाला था। इसके बाद आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिले में संक्रमण से यह पहली मौत है। बताया जा रहा है कि युवक की दो दिन पहले ही मौत हो गई थी, लेकिन बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटव आई है। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 11 लोग मर चुके हैं। 

प्रदेश में 1864 संक्रमित मिले, 756 एक्टिव केस

प्रदेश में बुधवार को संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 25 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा जांजगीर-चांपा में 10, बलौदाबाजार में 8, रायगढ़ में 5, बेमेतरा, कोरबा, गरियाबंद व महासमुंद मेें 4-4, जशपुर में 3, दुर्ग में 2, राजनांदगांव व मुंगेली में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 148 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। 

अब तक कोरोना संक्रमण के 113813 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच की गई है। इसमें से 1864 पॉजिटिव की पहचान की जा चुकी है, जबकि 1099 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 756 एक्टिव केस हैं। इससे पहले भी मंगलवार को 69 नए मरीज मिले थे। वहीं 102 मरीजों को अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी। 

21 दिन में 23 हजार से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

त्तीसगढ़ से मुंबई के लिए उड़ान सेवा गुरुवार 18 जून से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। ये फ्लाइट मुंबई से सुबह 10.35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से यही फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे मुंबई पहुंचेगी। 

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से 25 मई से दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद से तीसरे हफ्ते यात्रियों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अभी तक 50 विमान आए और 50 गए हैं। इन 21 दिनों में 23184 यात्रियों ने सफर किया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से रायपुर-मुंबई के बीच 7000 रुपए किराया बताया जा रहा है। 

श्रमिक जाने को तैयार नहीं थे, अधिकारियों ने समझाया फिर माने

दरअसल, बलौदाबाजार के पलारी में धाराशिव गांव के तीन शासकीय भवन पहले से ही श्रमिकों से भरे हुए हैं। वहीं गांव के एक निजी मकान को भी किराए पर लेकर वहां 36 श्रमिकों को रखा गया है। जब गांव में कोई शासकीय और निजी भवन नहीं बचा तो स्कूल के मैदान में ही प्लास्टिक लगाकर झोपड़ियां बनानी पड़ीं। ये श्रमिक महाराष्ट्र व हैदराबाद के ईंट-भट्ठे में काम कर 12 जून व 16 जून को लौटे थे।