![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा आधार पर विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। इस हेतु 28 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में कला, विज्ञान, गणित (अंग्रेजी माध्यम) और अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) के शिक्षकों के रिक्त पद पर संविदा भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार महंत जगन्नाथदास शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी में कला, अंग्रेजी, प्रयोगशाला (भौतिक) (अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षक व सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, चैकीदार और स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पथरिया में अंग्रेज, जीव विज्ञान के व्याख्याता, कला, अंग्रेजी, विज्ञान के शिक्षक, कला और विज्ञान के सहायक शिक्षक एवं चौकीदार के रिक्त पद पर भी संविदा भर्ती की जाएगी।
More Stories
उच्चदाब स्टील उद्योगों को मिल रही 713 करोड़ की बड़ी छूट
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या का अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से बेहतर
जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शामिल हैं 22 गिरफ्तारियां, लाखों गिरफ्तारियां और 7 जब्तियां