Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में भारी बारिश, आँधी और तेज हवाएँ चलने की संभावना

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार देश भर में अगले तीन दिनों में बारिश(Heavy rain) , आँधी और तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon) तमिलनाडु के बाकी बचे हिस्सों, पश्चिम मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में; मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के ज्यादातर हिस्सों तथा असम और नगालैंड के कुछ इलाकों में बढ़ा है।

पूर्व मध्य और आसपास के पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है।

देश के कई राज्यों में 12 जून को  मौसम (weather) तेजी से बदलेगा और अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने के साथ आंधी, बारिश (Heavy rain) आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार ये राज्य और इलाके हैं —जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात राज्य, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय व नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी वर्षा तो अलग-अलग जगहों पर काफी भारी वर्षा हो सकती है।

भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy and very Heavy Rain)

केरल और माहे, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और लक्षद्वीप, अंदरूनी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा (Heavy Rain) होने के आसार हैं।

दक्षिण पश्चिम और आसपास के पश्चिम मध्य अरब सागर में अचानक तेज हवाएं (45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती हैं।

गोवा और कोंकण तटों, मध्य और पास के उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय व दूर के क्षेत्रों में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती हैं। मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।

13 जून

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात राज्य, झारखंड, पश्चिम बंगाल का गंगा नदी का क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने के साथ तूफान और बारिश की संभावना है।

तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा(Very heavy rain) , केरल और माहे, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा (Heavy Rain) हो सकती है।

दक्षिण पश्चिम और पास के पश्चिम मध्य अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्व मध्य अरब सागर और गोवा व कोंकण तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।

14 जून

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश; इसके साथ ही गुजरात राज्य, पश्चिम बंगाल में गंगा नदी का क्षेत्र, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।

कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा(Heavy Rain) ; तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दक्षिण पश्चिम और पास के पश्चिम मध्य अरब सागर में तूफानी मौसम (हवा की रफ्तार 45-55 किमी प्रति घंटे) बन सकता है। पूर्व मध्य अरब सागर में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती हैं।

मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।