April 19, 2024

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास,

Default Featured Image

भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 24 नवंबर, 2022 को नया रिकॉर्ड कायम करते हुए बंबई स्टॉक एक्सचेंज का कारोबार के दौरान 62,412 ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर सेंसेक्स 762 अंक की बढ़ के साथ पहली बार 62,272 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 52 हफ्तों के उच्चस्तर 216 अंक बढ़कर 18,484 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ये 18,529.70 के स्तर पर पहुंचा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 14 अक्तूबर, 2021 को नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पहली बार 61 हजार का आंकड़ा पार किया। इसके पहले 24 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 60,000 के पार, 16 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 59,000 के पार, 03 सितंबर, 2021 को 58,000 और 31 अगस्त, 2021 को 57,000 के पार गया था।