देश में शीतलहर के आसार
– फोटो : पीटीआई
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
पहाड़ों पर बर्फबारी होने और हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से देश के अनेक हिस्सों मे ठंड का रंग अब जमने लगा है। हालांकि, हाड़कंपाने वाली ठंड का दौर अभी दूर है। यह दिसंबर में ही नजर आ सकता है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक ठंड का असर दिखाई दे रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 तो लेह में शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इधर दिल्ली व जम्मू में यह 8-9 डिग्री तक आ चुका है। जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून में 11 डिग्री तो शिमला में यह 6 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में गर्म लिबास जरूरी हो गए हैं। यूपी में भी पारा लगातार गिर रहा है। राज्य के कई शहरों में तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है।
दिल्ली में 8 डिग्री पर आया पारा
दिल्ली के मौसम की बात करें तो बुधवार को पारा सामान्य से तीन लुढ़ककर सीजन में अब तक का सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में पारा और गिरेगा। साथ ही सुबह में धुंध छाई रहेगी।
तमिलनाडु व आसपास के क्षेत्रों में बारिश का अनुमान
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र का रूप ले चुका है। अब यह उत्तर पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ेगा। इसके असर से अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, अंडमान निकोबार व तटीय आंध्र प्रदेश में कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक में भी छुटपुट वर्षा हो सकती है।
विस्तार

More Stories
देव आनंद हूं मैं… : सिंधी मेला समिति के युवा उत्सव में 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के किशोर भानुमुख ने दी सरदारों
झारखंड में 18 से नामांकन शुरू हुआ, चॉकलेट ने भी नामांकन की तारीख तय कर दी
छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़: बेटे ने पिता को ठेला-तड़पा कर दी मौत… ऐसे पकड़ाया 'हत्यारा बेटा'