UP Weather: नोएडा-गाजियाबाद में गिरा पारा तो लखनऊ में खिली हल्की धूप… यूपी में मौसम का जानिए हाल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Weather: नोएडा-गाजियाबाद में गिरा पारा तो लखनऊ में खिली हल्की धूप… यूपी में मौसम का जानिए हाल

लखनऊ: ठंड ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जहां से चलकर ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में पारा लुढ़क गया। यहां हल्के बादलों के बीच धुंध छाई रही और तापमान 11 से 12 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं बात राजधानी लखनऊ की करें तो यहां सुबह के वक्त हल्की धूप खिली।

गाजियाबाद और नोएडा का तापमान लुढ़क रहा है। मौसम ठंडा हो रहा है। सुबह के वक्त सर्दी का अहसास होने लगा है। लोगों ने अपने स्वेटर निकाल लिए हैं। मॉर्निंग वॉर्कर्स भी टोपी, मफलर और शॉल लेकर टहलने लगे हैं। मौसम विभाग ने सुबह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया है। आज मिनिमम टेंपेरचर 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।

स्काईमेट के अनुसार, 20 नवंबर से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पड़ सकता है। इसकी वजह से ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके आगे जाने के बाद तापमान में एक बार फिर भारी गिरावट हो सकती है। स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेजिडेंट महेश पलावत ने कहा कि अब सर्दियों के लिए तैयार हो जाइए। बर्फीले पहाड़ों से सर्द हवाएं जारी रहेंगी।

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 रह सकता है। 20 नवंबर तक हवाएं इसी तरह चलती रहेंगी। 21 नवंबर तक तापमान में थोड़ा सुधार होगा। यह बढ़कर 11 डिग्री पर पहुंच सकता है। तापमान में बहुत अधिक सुधार की उम्मीद नहीं है। पूर्वांचल में गोरखपुर से लेकर वाराणसी तक सुबह की शुरुआत हल्की सर्दी के साथ हुई।