
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने यूनिवर्सल लॉ ऑफ कम्युनिटी ट्रस्ट (ULCT) की दो गाड़ियां इंदिरापुरम क्षेत्र से बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार ये दोनों कारें वसुंधरा सेक्टर 3 में रहने वाल दिल्ली-एनसीआर कमांडर प्रकाश झा की हैं। हरियाणा के रोहतक में संगठन के कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद प्रशांत इस घर को छोड़कर अंडरग्राउंड हो गया है।
इंदिरापुरम थाने के इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंढीर ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लैट में आरोपी प्रकाश झा अपनी फैमिली के साथ रहता है। यहीं पर दोनों गाड़ियां खड़ी मिली हैं। आस-पास के लोगों के पता चला कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से गायब है। गाड़ियों का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया है। नंबर प्लेट भी ट्रस्ट के नाम पर ही लिखा गया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी प्रकाश की तलाश में कुछ दिनों पहले ही हरियाणा पुलिस वसुंधरा की तरफ आई थी। अब गाड़ियां मिलने की जानकारी हरियाणा पुलिस को दे दी गई है। पिछले महीने रोहतक में नैशनल हाइवे पर पुलिस ने 4 गाड़ियों में सवार 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी हंगामा कर रहे थे और मैनेजर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे।
गिरफ्तार हुए आरोपी और फरार चल रहा प्रकाश झा यूनिवर्सल लॉ ऑफ कम्युनिटी ट्रस्ट (ULCT) नामक संगठन के साथ जुड़े हुए हैं। अलगाववादी विचारधारा के ये लोग खुद को भारतीय संविधान और कानून व्यवस्था से खुद को ऊपर मानते हैं। ब्रेनवॉश किए गए इन लोगों का संगठन ग्रीस से संचालित होता है। संगठन में विद्रोह करने, कानून नहीं मानने, बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने की सीख देकर अपनी अलग दुनिया के सपने के जरिए अपराध में धकेलता है।
More Stories
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्लेबेक सिंगर शान, सुश्री नीति मोहन और म्यूजिक कंपोजर श्री शिवमणि के साथ लगाए पौधे
नोवाक जोकोविच ने 10वें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के साथ अपने 22 ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड की बराबरी की राफेल नडाल की प्रतिक्रिया | टेनिस समाचार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा क्षेत्रीय विभाजन और भारत विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने के बारे में थी, यहां बताया गया है कि कैसे