
भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 11 नवंबर, 2021 को नया रिकॉर्ड कायम करते हुए बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1181 अंक बढ़कर पहली बार 61,795 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 321 अंक की तेजी के साथ 18,349 पर बंद हुआ। इंट्राडे बेसिस पर सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्च स्तर 62245.43 और निफ्टी का 18604.45 है जो पिछले साल 19 अक्टूबर, 2021 को बना था। लेकिन बंद होने के आधार पर सेंसेक्स ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बनाया बनाया है। बैंक निफ्टी ने भी 42,345.50 का नया लाइफ टाइम हाई बनाया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 14 अक्तूबर, 2021 को नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पहली बार 61 हजार का आंकड़ा पार किया। इसके पहले 24 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 60,000 के पार, 16 सितंबर, 2021 को सेंसेक्स 59,000 के पार, 03 सितंबर, 2021 को 58,000 और 31 अगस्त, 2021 को 57,000 के पार गया था।
More Stories
राज्यस्तरीय हस्तशिल्प पुरस्कार हेतु आवेदन 23 फरवरी तक
15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि बढ़ी