
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबी और सुजानपुर में दो रैलियां कीं। इन रैलियों में उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि इतने वर्षों के शासन में कांग्रेस ने जिस तरह हिमाचल प्रदेश के साथ विश्वासघात किया है, जो छल किया है, उसके सबसे बड़े भुक्तभोगी हिमाचल के ही लोग हैं। कांग्रेस ने हिमाचल को हर बुनियादी चीजों के लिए तरसा दिया था। दूसरी ओर भाजपा है, जिसने हिमाचल के घर-घर तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास किए हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस तो अस्थिरता, भ्रष्टाचार और घोटालों की गारंटी देने वाली पार्टी बन गई है। देश के ज्यादातर राज्यों की तरह पांच साल पहले आपने हिमाचल से भी कांग्रेस की विदाई कर दी थी, अब उसे लौटने नहीं देना है। भाजपा की सबका साथ और सबका विकास की नीति के चलते हिमाचल के साथ ही पूरे देश के लोग इस पर इतना विश्वास करते हैं।
More Stories
ऑस्ट्रेलिया की राजनीति लाइव: पेनी वोंग का कहना है कि अगर जासूसी का गुब्बारा देखा गया तो सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ‘संप्रभुता सुरक्षित रहे’
रामचरितमानस पर भरोसा नहीं…. तुलसीदास को ‘अनुवादक’ बता पल्लवी पटेल ने शुरू कर दिया नया विवाद?
टोटेनहम के लिए हैरी केन के रिकॉर्ड गोल से मैनचेस्टर सिटी की पिटाई | फुटबॉल समाचार