गुरु नानकदेव जी का जीवन और उनके संदेश विश्व को दिशा दिखा रहे हैं – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

गुरु नानकदेव जी का जीवन और उनके संदेश विश्व को दिशा दिखा रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु नानकदेव जी की 553वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया जिस मुश्किल दौर से गुजर रही है, उसमें गुरु नानकदेव जी का जीवन और उनके संदेश एक मशाल की तरह विश्व को दिशा दिखा रहे हैं। आज़ादी के इस अमृतकाल में देश, समता, समरसता, सामाजिक न्याय और एकता के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास’ के मंत्र पर चल रहा है। यानी, जो मार्गदर्शन देश को सदियों पहले गुरुवाणी से मिला था, वो ही आज हमारे लिए परंपरा भी है, आस्था भी है, और विकसित भारत का विजन भी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आज की पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियां ये जानें तो सही कि इस महान धरती की क्या सिख परंपरा रही है। जिस धरती पर हमने जन्म लिया, जो हमारी मातृभूमि है, उसके लिए साहिबजादों जैसा बलिदान देना, कर्तव्य की वो पराकाष्ठा है, जो पूरे विश्व इतिहास में भी कम ही मिलेगी।