राज्यपाल ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं  – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

 राज्यपाल ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं 

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव श्री विजय गोयल, राम मंदिर समिति रायपुर के श्री मनोज गोयल, श्री अभिषेक परसरामपुरिया, श्री मोहन वल्यानी एवं साध्वी प्रतिमा ने मुलाकात की।
 इस अवसर पर इन प्रतिनिधियों ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।