श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने महानवमी और विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने महानवमी और विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने महानवमी और दशहरा के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी जीवन और अच्छे भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि देवी माँ समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
 श्री राजभर ने कहा कि विजयदशमी (दशहरा) पर्व का धार्मिक और पारंपरिक महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।