उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष के धुंआधार दौरे से हड़कम्प – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष के धुंआधार दौरे से हड़कम्प

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने पश्चिमंाचल डिस्काम के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विद्युत कार्मिकों के बीच यह सख्त संदेश दिया है कि मेहनत से काम करना पड़ेगा तभी तनख्वाह मिलेगी। लगभग 06 दर्जन उपकेन्द्रों में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनता की खुशहाली के लिये बिजली व्यवस्था का बेहतर होना अत्यन्त जरूरी है और यह तब होगा जब हम उपकेन्द्रों को केन्द्र बिन्दु बनाकर कार्य करें। उपभोक्ता सुविधा के साथ प्रत्येक उपकेन्द्र को हम ‘प्राफिट सेन्टर’’ के रूप में विकसित करें। जितनी बिजली दे उतना राजस्व वसूलें। प्रत्येक यूनिट का हिसाब रखें। प्रत्येक उपभोक्ता को समय से सही रीडिंग का बिल दे। राजस्व वसूलने के लिये प्रत्येक उपभोक्ता के सम्पर्क में रहें।
अध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली, बेगराजपुर, रोहाना तथा सहारनपुर जनपद के देवबन्द सापला तथा नागल उपकेन्द्रों का दौरा किया। अध्यक्ष ने उपकेन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अवर अभियन्ताओं से पंूछा कि आपने कितनी बिजली ली, लाइन हानियॉ कितनी है, कितना राजस्व वसूला, कितने उपभोक्ता हैं। जो लोग अपने क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे पाये उनको सख्त आदेश दिया कि आपको जब जानकारी ही नही होगी तो काम क्या करोगे। उन्होंने कार्मिकों से कहाकि टोरेन्ट, अडानी या टाटा बिजली वितरण के कार्य में लाभ कमा सकते हैं तो उ0प्र0 पावर कारपोरेशन क्यों नही लाभ ले सकता है।
देवबन्द में लाइन हानियॉ कम करने हेतु चलेगा अभियान
देवबन्द में लाइन हानियॉ अधिक हैं। यहॉ कई फीडरों पर 50 प्रतिशत से ज्यादा लाइन हानियॉ हैं। अध्यक्ष ने देवबन्द की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में लाइन हानियॉ कम करने के लिये कड़े संदेश दिये। देवबन्द तहसील सबस्टेशन का रात्रि 10 बजे निरीक्षण किया। यहॉ पर कितने कोल्हू के कनेक्शन हैं एवं इसमें हो रही चोरी रोकिये। कोल्हू के लिये जो चाहे उन्हें कनेक्शन दें।
यह सब स्टेशन बहुत घाटे में है। यहॉ लाइन लास बहुत ज्यादा है। यहॉ के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि कस्बे में 37 प्रतिशत लाइन हानि है। पहले ज्यादा थी। आगामी 6 महीने में 15 प्रतिशत लाना है। यहॉ अभियान चलाकर विद्युत चोरी रोकिये। अधिशासी अभियन्ता सुधाकर ने बताया कि कोशिश करेंगे। कोई फीडर ऐसा न रहे जिसमें 15 प्रतिशत से ज्यादा लाइन हानि रहे।
अध्यक्ष ने कहाकि यहॉ 6 महीने अभियान चलाना है। इसमें सभी लग जाये। विजिलेन्स लगाकर चोरी को पकड़कर एफ0आई0आर0 कराइये। देवबन्द में लगना चाहिए कि परिवर्तन आया है।
अवर अभियन्ता विजय कुमार शर्मा से अध्यक्ष ने पूंछा कि लाइन हानियों कम है तो वे यह नहीं बता सके। इस पर अध्यक्ष ने बहुत नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहाकि देवबन्द में अभी भी कई फीडर पर 50 प्रतिशत से ज्यादा लाइन हानियॉ हैं जिसे कम करके 15 प्रतिशत पर लाना है अध्यक्ष ने अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया है कि यहॉ पर विशेष ध्यान देकर लाइन हानियॉ कम करें।
एम0 देवराज ने 01 अक्टूबर से चलने वाले राजस्व संग्रह अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहाकि निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। रात्रि 11 बजे अध्यक्ष ने देवबन्द के मुहल्ले की बस्ती के ट्रांसमिशन 132 के0वी0 सब स्टेशन सपला रोड देवबन्द का निरीक्षण किया। यहॉ पर उन्होंने अवर अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि वे सब स्टेशन पर ही रहे।
उन्होंने रात्रि 11.30 बजे नागल उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। यहॉ पर विद्युत आपूर्ति एवं स्थानीय दोशों को ठीक करने के बारे में भी जानकारी ली। गा्रमीण फीडर पर आपूर्ति का लाकबुक देखा 01 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहे राजस्व वसूली अभियान के बारे में जानकारी ली।