Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पंजाब के बाद अब कानपुर में हुआ MMS कांड, हॉस्टल की लड़कियों का नहाते समय का वीडियो हुआ वायरल, 3 लोग गिरफ्तार

Default Featured Image

कानपुर:पंजाब एमएमएस कांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में हॉस्टल की लड़कियों का नहाते समय का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि, वीडियो बनाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों की निशानदेही पर वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसमें इन आरोपियों ने लड़कियों का वीडियो बनाया था। पुलिस ने सभी सबूत के साथ आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दो दिन पहले ही लड़कियों की शिकायत पर इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसी के साथ पुलिस ने हॉस्टल के वार्डन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि लड़कियों ने सबसे पहले उन्हें ही सूचना दी थी, लेकिन वार्डन ने इस संबंध में पुलिस को सूचित नहीं किया। कानपुर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि तीनों आरोपियों से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की गई है। इसमें पता चला है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुके हैं। हालांकि पहली बार ये रंगे हाथ पकड़े गए। इसके बाद लड़कियों ने पुलिस को सूचना दी तो तत्काल दबिश देकर महज 24 घंटे के अंदर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि लड़कियों ने सबसे पहले हॉस्टल के वार्डन को शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बजाय अपने स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की। ऐसे में पुलिस ने वार्डन के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।