झारखंड में 35 पार्कों का DPR तैयार, दुर्गापूजा के बाद जुडको निकालेगा काम का टेंडर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में 35 पार्कों का DPR तैयार, दुर्गापूजा के बाद जुडको निकालेगा काम का टेंडर

Ranchi: झारखंड के विभिन्न नगर निकायों में बनने वाले 35 पार्कों का डीपीआर तैयार हो गया है. जुडको की कंसल्टेंट कंपनी मॉस एन वॉयड और मार्स ने पार्कों का डीपीआर तैयार किया है. दुर्गापूजा के बाद जुडको काम के आवंटन के लिए टेंडर निकालेगा. 22 फरवरी 2022 को नगर विकास विभाग ने अमृत योजना 2.0 से 35 पार्क बनाने का फैसला लिया था. मार्च से डीपीआर बनाने का काम शुरू हुआ था. सर्वे के बाद कंपनी ने 7 महीने बाद डीपीआर तैयार किया है.

इसे भी पढ़ें – अक्टूबर से शुरू हो सकता है आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम” अभियान का दूसरा चरण

प्रति एकड़ एक करोड़ की लगेगी लागत

योजना के तहत प्रति एकड़ एक करोड़ रुपये की लागत से पार्क बनाये जायेंगे. पलामू प्रमंडल के नगर निकायों में छह, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में 10, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में 4, संताल परगना प्रमंडल में 11 और कोल्हान प्रमंडल में चार पार्क का निर्माण किया जायेगा.

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

कहां-कहां बनेगा पार्क

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल
रांची जिला: बुंडू नगर पंचायत भकुआडीह
खूंटी जिला: खूंटी नगर पंचायत कुसुम टोली पार्क वार्ड नंबर 8
लोहरदगा जिला: कार्तिक उरांव चौक वार्ड नंबर 15
गुमला जिला: गुमला नगर परिषद रॉक गार्डेन दुंदुरिया वार्ड नंबर 2
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
चतरा जिला: बचरा नगर पंचायत पीपल चौक के पास वार्ड नंबर 8, चतरा नगर परिषद गधतर डीभा छठ तालाब
कोडरमा जिला: डोमचांच नगर पंचायत गुहदर वार्ड नंबर 13 , झुमरीतिलैया नगर परिषद गुमो
झुमरीतिलैया वार्ड नंबर 22 एवं अवस्थित तालाब वार्ड नंबर 27, कोडरमा नगर पंचायत जॉगर्स पार्क
गिरिडीह जिलाः धनवार नगर पंचायत प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे
बोकारो जिला: फुसरो नगर परिषद शारदा कॉलोनी वार्ड नंबर 11 एवं दामोदर नदी तट हरियाली क्षेत्र
धनबाद जिला: चिरकुंडा नगर पंचायत खेल मैदान एवं पार्क वार्ड नंबर 20
कोल्हान प्रमंडल
पश्चिम सिंहभूम जिला: चाईबासा नगर परिषद जेएमपी चौक आरओबी के पास एवं चक्रधरपुर नगर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे
पूर्वी सिंहभूम जिला: चाकुलिया नगर पंचायत कामारीगोड्डा वार्ड नंबर 1
सरायकेला खरसावां जिला: सरायकेला नगर पंचायत रिवरव्यू पार्क
पलामू प्रमंडल
पलामू जिला: छतरपुर नगर पंचायत उतवा ढोडा वार्ड नंबर 2, हरिहरगंज नगर पंचायत पार्क एवं हरियाली का विकास, हुसैनाबाद नगर पंचायत शिवपुरी पार्क
लातेहार जिला: लातेहार नगर पंचायत दरूआ वार्ड नंबर 6
गढ़वा जिला: गढ़वा नगर परिषद टंडवा वार्ड नंबर 19, श्रीवंशीधर नगर पंचायत राजा पहाड़ी मंदिर परिसर
संताल परगना प्रमंडल
जामताड़ा जिला: जामताड़ा नगर पंचायत गायछंद नया नगर भवन दुलाडीह, मिहिजाम नगर पंचायत कनगोयी वार्ड नंबर 19
देवघर जिला: मधुपुर नगर परिषद टिटिहिया बैंक
दुमका जिला: दुमका नगर परिषद शिवपहाड़
पाकुड़ जिला: पाकुड़ नगर परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान
गोड्डा जिला: नगर पंचायत गोड्डा नगर परिषद उपायुक्त आवास के पीछे, महागामा नगर पंचायत डिग्री कॉलेज के पास
साहेबगंज जिला: बड़हरवा नगर पंचायत नीलपोखर प्लॉट वार्ड नंबर 13 ,राजमहल नगर पंचायत अकबरी मस्जिद के पीछे वार्ड नंबर 3, साहेबगंज नगर परिषद गंगा विहार पार्क

इसे भी पढ़ें – दुर्गा पूजा में 2000 जवान संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था, एक हजार से अधिक CCTV कैमरे लगाये गये 

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।