प्रदेश में कल एक दिन में कुल 57,356 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 62 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,32,36,802 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घण्टों में 138 लोग तथा अब तक कुल 21,01,650 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 553 एक्टिव मामले है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कल 22 सितम्बर, 2022 को एक दिन में 2,46,650 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,39,76,247 तथा दूसरी डोज 14,74,24,627 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,82,013 तथा दूसरी डोज 1,31,64,961 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,89,155 तथा दूसरी डोज 77,71,178 दी गयी। कल तक 3,89,61,924 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 38,41,70,105 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण का मतदान: उत्तर प्रदेश में 8 दिसंबर को मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक तीसरी फिसदी हुई वोटिंग
पत्नी ने अपने नौकर को बुलाया घर, फिर पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया, हत्या की वजह बताई
लोकसभा चुनाव: ‘नफ़रत फैलाने वालों पर ऐसा लगा देना…’ अखिलेश यादव ने लोगों से की ये अपील