Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कुरमी जाति को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को

Ranchi : कुड़मी /कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में तीसरे दिन भी रेल रोको आंदोलन जारी रहा. भारी संख्या में समाज के लोगों ने रेल पटरियों पर धरना देकर ट्रेन सेवा बाधित करने की कोशिश की. इसके चलते झारखंड से चलने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द रहीं. कई ट्रेनों काे परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है. आंदोलने के कारण रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई ट्रेन आंदोलन के कारण घंटों लेट से स्टेशन पहुंची.

आंदोलन के कारण ये ट्रेनें रहीं रद्द 

आद्रा एवं खड़गपुर मंडल में ट्रेन संख्या 22892 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा – बरकाकाना – आद्रा मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 03595/03596 बोकारो स्टीलसिटी – आसनसोल – बोकारो स्टीलसिटी मेमू पैसेंजर और ट्रेन संख्या 22891/22892 रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहीं.

इसे भी पढ़ें – अमेरिका के स्टार बॉक्सर इसियाह जोन्स की हत्या, भाई ने ही मार दी गोली

लगातार को पढ़ने और बेहतर अनुभव के लिए डाउनलोड करें एंड्रॉयड ऐप। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे

परिवर्तित मार्ग से ये ट्रेनें चली 

ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर – रांची – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया. ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग टाटानगर – चांडिल – मुरी – कोटशिला – राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हिजली – मेदिनीपुर – आद्रा – गोमो होकर चली. ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोमो – आद्रा – मेदिनीपुर – हिजली होकर चली.

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़ – झारसुगुड़ा रेलखंड पर ईब स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, ट्रेन संख्या 22846 हटिया – पुणे एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर एवं 26 सितंबर को हटिया से रद्द रहेगी, ट्रेन संख्या 22845 पुणे – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर एवं 28 सितंबर को पुणे से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17007 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 24 सितंबर एवं 27 सितंबर को सिकंदराबाद से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर एवं 30 सितंबर को दरभंगा से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08185 हटिया – दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन 22 सितंबर, 27 सितंबर एवं 29 सितंबर को हटिया से रद्द रहेगी, ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर , 28 सितंबर एवं 30 सितंबर को दुर्ग से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन 22 सितंबर को हैदराबाद से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितंबर को रक्सौल से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस ट्रेन 24 सितंबर को मालदा टाउन से रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन 26 सितंबर को सूरत से रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 

ट्रेन संख्या 17321 वास्को डिगामा – जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग सिकंदराबाद – काजीपेट – बल्हारशाह – गोंदिया – बिलासपुर – झारसुगुड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद – गुंटूर – विजयवाड़ा – दुव्वाड़ा – भुवनेश्वर – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह – वास्को डिगामा एक्सप्रेस ट्रेन 26 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा – बिलासपुर – गोंदिया – बल्हारशाह – काजीपेट – सिकंदराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा – सम्बलपुर सिटी – भुवनेश्वर – दुव्वाड़ा – विजयवाड़ा – गुंटूर – सिकंदराबाद होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें – मिथिलेश ठाकुर से मिले दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, जलापूर्ति दुरुस्त करने की मांग

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।