शोभायात्रा में ऊंट रहे आकर्षण का केंद्र
बुधवार रात आठ बजे चन्नोमल की बारहदरी पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने श्रीराम के स्वरूप की प्रथम आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे ऊंट काफी आकर्षक रहे। धर्म, समाज, शिक्षा, प्रभु श्रीराम के प्रबंधन, शिव-पार्वती की झांकी, मां लक्ष्मी का रजत रथ राम भक्तों को खूब पसंद आया।
10:46 PM, 21-Sep-2022
पहली बार नृत्य करेंगी कौशल्या
रामलीला महोत्सव कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि रामबरात के इतिहास में पहली बार बृहस्पतिवार सुबह दयालबाग क्षेत्र में रानी कौशल्या की स्वरूप सपना मित्तल भी नृत्य करेंगी। उनके साथ रथ में आगे चल रहीं 101 सहेलियां भी रामधुन पर उनका साथ देंगी।
10:46 PM, 21-Sep-2022
रामबरात में श्रीराम का रथ इंद्र के हाथी ऐरावत के रूप में दिख रहा था। लगभग 800 किलो के रथ पर छह श्वेत अश्व खूब भा रहे थे। लक्ष्मण का रथ शेषावतार के रूप में दिखाई दिया। भरत का रथ कमल और शत्रुघ्न का रथ में मोर पंख के फूल के आकार का था।
10:19 PM, 21-Sep-2022
रथ पर सवार हुए प्रभु श्रीराम
रथ पर सवार हुए श्री राम के स्वरूप। सांसद डॉक्टर एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उतारी आरती।
10:02 PM, 21-Sep-2022
शुरू हुई बारिश
मानो इंद्रदेव भगवान राम की अगवानी कर रहे है। रघुवर का रथ आते ही बारिश शुरू हुई। वैसे तो सुबह से ही रुक-रुक के बारिश हो रही है।
09:56 PM, 21-Sep-2022
रथ पर सवार हुए शेषावतार लक्ष्मण
शेषावतार लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। रत्न जड़ित मुकुट धारण किए हुए थे, उनके मुकुट पर शेषनाग विराजमान थे। भरत के मुकुट पर कमल का फूल अपनी अद्भुत छंटा बिखेर रहा था।
09:53 PM, 21-Sep-2022
सीताजी का डोला
जनकपुरी में निकला माता जानकी का डोला
जनकपुरी महोत्सव में बुधवार की शाम दयालबाग स्थित जनकपुरी कार्यालय से जगत जननी माता जानकी का आकर्षक डोला बैंडबाजों के साथ निकाला गया। माता जानकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। हरेक कॉलोनी, गली, नुक्कड़, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर माता सीता के डोले का स्वागत किया।
09:35 PM, 21-Sep-2022
रथ पर सवार हुए भ्राता भरत
इंतजार खत्म हो चुका है। चन्नोमल की बारादरी से भ्राता भरत के रथ पर सवार होते ही मानो लोगों मे अलग ही उत्साह छा गया। अब इंतजार है प्रभु श्रीराम का।
09:20 PM, 21-Sep-2022
स्वरूपों की आरती करते विधायक
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रभु श्रीराम के स्वरूप की आरती की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
08:48 PM, 21-Sep-2022
लंगडे की चौकी प्राचीन हनुमान मंदिर की झांकी
लाला चन्नौमल की बारहदरी (मन:कामेश्वर गली, रावतपाड़ा) और उसके आसपास का क्षेत्र का नजारा अयोध्या नगरी सा दिखाई दे रहा है। शाम ढलने के साथ ही पुराना शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। बारिश में भी दोपहर से ही लोगों का बारहदरी पर पहुंचना शुरू हो गया था।
08:27 PM, 21-Sep-2022
राम मंदिर की झांकी
प्रभु श्रीराम की बारात में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की झांकी भी आकर्षण के केन्द्र रही।
08:13 PM, 21-Sep-2022
झांकी देखने उमड़ी लोगों की भीड़
उत्तर भारत की प्रख्यात राम बारात में शामिल होने के लिए बारिश भी राम भक्तों के कदम नहीं रोक सकी। रघुनंद की बारात में चलने के लिए आस्था और विश्वास लिए भक्त प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, कासगंज, अलीगंज, भरतपुर, ग्वालियर से राम बारात देखने के लिए भक्त बड़ी संख्या में आए हैं।
07:31 PM, 21-Sep-2022
झांकी
राम बारात में निकल रही झांकियों में भगवान राम के भजनों के साथ भोले बाबा के भजनों पर थिरकती महिला कलाकार ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
07:09 PM, 21-Sep-2022
सांई बाबा की झांकी
बरात में 100 झांकियों के अलावा बैंड और अखाड़े भी चल रहे हैं। विभिन्न झांकियों के बीच साईं बाबा की झांकी भी निकली।
07:05 PM, 21-Sep-2022
राम बारात में काली मां की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग काली मां के स्वरूप को देखने के लिए रोड पर एकत्रित हो गए।
More Stories
MDH और एवरेस्ट के कुछ प्रोडक्शन हाउस में बैन, भारत में भी जल्द लग सकता है बैन!
राजस्थान समाचार: सीकर हाउस की छुट्टी से तूफ़ान मामला: सिविल मामला
नेशनल हाईवे में ट्रक में मिला 2 किलो 500 ग्राम लाफ, ड्राइवर गिरफ्तार