प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,38,90,856 तथा दूसरी डोज 14,70,49,877 दी गयी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,38,90,856 तथा दूसरी डोज 14,70,49,877 दी गयी

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 61,761 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 166 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,21,48,488 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घण्टों में 373 लोग तथा अब तक कुल 20,99,004 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1424 एक्टिव मामले है।
प्रदेश में कल 05 सितम्बर, 2022 को एक दिन में 3,22,530 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,38,90,856 तथा दूसरी डोज 14,70,49,877 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,67,911 तथा दूसरी डोज 1,31,13,399 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,49,150 तथा दूसरी डोज 76,08,972 दी गयी। कल तक 3,01,28,395 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 37,46,08,560 वैक्सीन की डोज दी गयी है।