डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के भौतिक विज्ञान विभाग में कार्यरत डा. धीरेन्द्र बहादुर सिंह को उनके उच्च विज्ञान लेखन हेतु हिंदी के विख्यात विद्वान की स्मृति में मिलने वाले आचार्य कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान-2022 से सम्मानित कर अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मा० अरविन्द सिंह गोप ने भेंट किया। इसके पूर्व डॉ० सिंह को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा बाल विज्ञान लेखन का सबसे विशिष्ट सम्मान ‘जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान- 2021 से भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने एम. टेक. मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से करने के पश्चात लखनऊ विश्वविद्यालय एवं केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सी०डी०आर०आई०) से पीएच.डी. की उपाधि एवं उत्कृष्टता के निमित्त कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका से डी.एस.सी. एवं सार्क विश्वविद्यालय से मानद डी. लिट् की उपाधि प्राप्त की है। डॉ० सिंह द्वारा 50 से अधिक पुस्तकों के साथ ही साथ लगभग एक दर्जन पेटेंटों एवं सैकड़ों सम्मान/पुरस्कार प्राप्त कियें जा चुके हैं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत की सौगात: सरकारी सहायता और नई पहलें: राज्यमंत्री Gulabo Devi
सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा अयोध्या, प्रयगराज, वाराणसी और गोरखपुर, एक उज्ज्वल भविष्य की ओर यूपी- Yogi Adityanath
Uttar Pradesh 69,000 शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण विवाद, न्यायालय का नई चयन सूची जारी करने का निर्देश