![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज सर्किट हाउस, आगरा में जनपदीय उद्यान एवं मंडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से जनपद के उद्यान एवं मंडी के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद राजकीय उद्यान व नवीन गल्ला मण्डी का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए उद्यान, मण्डी स्थल की व्यवथाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद मण्डी परिसर में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने मुख्यमन्त्री कृषक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, कृषक की फसल क्षतिग्रस्त बीमा के अर्न्तगत नवीन मण्डी स्थल में लाभार्थी कृषकों को सहायता राशि के रूप में चेक वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कृषकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कृषिकों को आस्वत किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा निस्तारण किया जाए।
मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, समाज के हर वर्ग के नागरिकों तक पहुंच रही और उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
More Stories
सड़क दुर्घटना: दो बच्चों में भिड़ंत, 4 यात्रियों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल, मची चीख-पुकार
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 20 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन