बुन्देलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों की19 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रू0 09 करोड़ 93 लाख 33 हजारकी अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बुन्देलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों की19 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रू0 09 करोड़ 93 लाख 33 हजारकी अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त

सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) योजना के अन्तर्गत जनपद बांदा, महोबा, हमीरपुर एवं जालौन की 19 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 09 करोड़ 93 लाख 33 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ०प्र० शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश के अनुसार 19 चालू परियोजनाओं में जनपद बांदा में 15, महोबाद में 02 तथा हमीरपुर व जालौन में 01-01 कार्य शामिल हैं।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि समस्त कार्य निर्धारित व अनुमोदित मानकों एवं विशिष्टियों के अनुरूप सम्पादित कराये जाय ताकि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि परियोजना की वित्तीय/भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर सम्यक निरीक्षण/सत्यापन कर प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को उपलब्ध करायी जाय तथा इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय।