Tiranga Yatra Update: प्रयागराज में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। जहां एक गुट ने दूसरे पर गोली चला दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया। अस्पताल में घायल का इलाज जारी है।
तिरंगा यात्रा में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्तीप्रयागराज: तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के दौरान विवाद की एक घटना प्रयागराज में भी सामने आई है, जहां डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के युवकों में मारपीट के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रयागराज के घूरपुर बाजार में डीजे के साथ तिरंगा यात्रा निकल रही थी। घूरपुर बाजार में अलग-अलग गांवों की तिरंगा यात्रा एक साथ पहुंच गई। फूलपुर सब्जी मंडी के पास डीजे बजाने लेकर बोंगवा गांव के युवकों की कंजसा गांव के लड़कों से कहासुनी हो गयी। धीरे-धीरे युवकों में मारपीट में हो गई।
मारपीट के दौरान आक्रोशित अभी कंजसा निवासी नीरज कुमार निषाद ने तमंचे से फायर कर दिया, गोली सीधे मनोज पटेल को लगी। वह मौके पर गिरकर तड़पने लगा। तिरंगा यात्रा के साथ चल रही पुलिस ने घायल मनोज को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उसे SRN हॉस्पिटल प्रयागराज रिफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मनोज की स्थिति स्थिर है।
दोनों के बीच पहले से था विवाद
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि गोली चलाने के आरोपी कंजसा निवासी नीरज कुमार निषाद को तमंचा और कारतूस गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच कुछ पुरानी रंजिश की भी बात सामने आई है। मनोज पटेल के परिजनों की तरफ से मिली शिकायत के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे जांच जारी है।
रिपोर्ट – शिवपूजन सिंह
अगला लेखHigh Court: 26 महीने बाद जेल से बाहर आएगा बेसिक स्कूलों में फर्जी नियुक्ति का मास्टरमाइंड, कोर्ट से मिली बेल
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
More Stories
दिल्ली पुलिस ने अब अभद्रा पोस्ट की जांच की
पार्टी कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की विज्ञप्ति जारी की
लोकसभा चुनाव 2024: शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने किया सात करोड़ का ऐलान