बांदा: यूपी के बांदा (banda news) में एक बड़ा नाव हादसा (banda boat accident) हो गया है। बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक नाव पर सवार करीब 50 लोग यमुना में डूब गए हैं। अभी तक 4 शवों को बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक नाव में सवार 50 लोग यमुना नदी को पार करके, कौहन और यशोथर जा रहे थे। उनकी नाव अचानक तेज बहाव क़े चलते भवर में फंस कर डूब गई।
थाने की पुलिस और स्थानीय गोताखोर प्रयास कर रहे हैं लेकिन हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी का बहाव अत्यधिक होने से शव निकालने में मुश्किल हो रही है। थाना इंचार्ज क़े मुताबिक 4 लाशें निकली गई हैं।
दोपहर 3 बजे की घटना
गुरुवार को दोपहर में मरका से कहुनहार घाट फतेहपुर के लिए एक नाव रवाना हुई। ग्रामीणों के मुताबिक नाव में लगभग 50 लोग सवार थे। नदी में बहाव तेज होने के कारण लगभग 3 बजे नाव पानी में समा गई। कुछ लोग तो तैर कर नदी से बाहर आ गए, जबकि कई लोगों के डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
मौके पर पहुंच एसपी
खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, नाव में सवार व्यक्तियों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। (इनपुट: अनिल सिंह)
More Stories
31 दिसंबर तक मप्र में उच्च गुणवत्ता, शिक्षकों की गोदाम फोर्स, एनएसए के तहत कार्रवाई हो सकती है
CG WEATHER NEWS: बिलासपुर में एक रात 5.7 इंच बारिश, बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर 10 किमी का जाम
Hardoi News- बर्गर के पैसे मांगने पर हिस्ट्रीशीटर का खूनी हमला: दबंगई की नई मिसाल