Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,21,535 तथा दूसरी डोज 72,26,831 दी गयी

Default Featured Image

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 74,384 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 887 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,98,97,963 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 464 लोग तथा अब तक कुल 20,77,620 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4000 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 03 अगस्त, 2022 को एक दिन में 2,62,972 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,26,154 तथा दूसरी डोज 14,58,89,701 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,14,202 तथा दूसरी डोज 1,29,33,670 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,21,535 तथा दूसरी डोज 72,26,831 दी गयी। कल तक 80,63,599 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 35,03,75,692 वैक्सीन की डोज दी गयी है।