फिरोजाबाद: पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि बेटे और बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे का कारण पिता के बेटी के नाम सारी संपत्ति किया जाना रहा। उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर की यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पिता की संपत्ति के लिए इतना मोह क्यों? जो जान देनी पड़ जाए। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, अब पिता के निर्णय पर भी सवाल खड़ा किया जा रहा है। इकलौते पुत्र से ऐसा क्या हुआ कि उन्हें सारी संपत्ति बेटी के नाम करने की नौबत आ गई? पिता के इस फैसले ने दो जान ले ली।
मामला फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र के फतेहपुर का है। गुरुवार को यहां एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण ने कहा कि नगला खंगर थाना क्षेत्र के निवासी 32 वर्षीय आदेश, पुत्र साधू सिंह अपनी पत्नी सीतावती (29) के साथ रहता था। इन्हीं दोनों ने आत्महत्या की है। आदेश, साधु सिंह का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पिता ने अपनी संपत्ति बेटी और दामाद के नाम कर दी। इसकी वजह से आदेश का पिता के साथ मनमुटाव हो गया और उसने कथित तौर पर दुखी होकर अपनी पत्नी सीतावती संग कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
सुपरटेक पर एक और कंपनी पर दिवालिया प्रक्रिया शुरू हुई
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अलानाला ग्रैड, कमेंट्रीराम
खालिस्तान समर्थक लखबीर सिंह लंडा का घनिष्ठ मित्र बलजीत गिरफ्तार