अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 61,141 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 324 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,96,80,571 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 219 लोग तथा अब तक कुल 20,76,172 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,206 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 31 जुलाई, 2022 को एक दिन में 1,00,921 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,07,823 तथा दूसरी डोज 14,57,65,021 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,05,519 तथा दूसरी डोज 1,28,96,292 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 84,97,362 तथा दूसरी डोज 71,59,779 दी गयी। कल तक 71,47,942 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,91,79,738 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा अयोध्या, प्रयगराज, वाराणसी और गोरखपुर, एक उज्ज्वल भविष्य की ओर यूपी- Yogi Adityanath
Uttar Pradesh 69,000 शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षण विवाद, न्यायालय का नई चयन सूची जारी करने का निर्देश
Moradabad: युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला