मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंशी प्रेमचंद की 31 जुलाई को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान हैं। प्रेमचंद एक संवेदनशील लेखक थे, जिन्होंने आम आदमी के दुख दर्द को अपने साहित्य में उतारा। उनकी ज्यादातर रचनाएं आम आदमी की गरीबी और बेबसी का यथार्थ चित्रण हैं। उन्होंने सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार, जमींदारी, कर्जखोरी, गरीबी, उपनिवेशवाद के दुष्परिणामों का बड़ी कुशलता से अपने साहित्य में वर्णन किया। उन्होंने सरल, सहज और आम बोल-चाल की भाषा का उपयोग किया और अपने प्रगतिशील विचारों का अमूल्य खजाना नई पीढ़ी के लिए विरासत में छोड़ गए।
Nationalism Always Empower People
More Stories
सीजी न्यूज: चुनावी मैदान में…डॉक्टरों ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण के लिए आज शाम होगा प्रचार का शोर, छत्तीसगढ़ के 3 में शामिल 88 पर 26 को वोट, जानें पूरी डिटेल
CG NEWS : चुनावी मित्रता में स्टार्स ने बेची कीमत, शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों ने की सदस्यता