कल तक कुल मिलाकर 34,66,50,720 वैक्सीन की डोज दी गयी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कल तक कुल मिलाकर 34,66,50,720 वैक्सीन की डोज दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 65,944 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 370 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,92,23,837 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 477 लोग तथा अब तक कुल 20,73,652 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,811 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 25 जुलाई, 2022 को एक दिन में 4,28,729 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,68,609 तथा दूसरी डोज 14,54,46,295 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,87,026 तथा दूसरी डोज 1,28,21,834 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 84,40,878 तथा दूसरी डोज 70,06,104 दी गयी। कल तक 52,79,974 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,66,50,720 वैक्सीन की डोज दी गयी है।